Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: प्रयागराज महाकुंभ में स्थापित है छत्तीसगढ़ पवेलियन

Admin / Thu, Jan 16, 2025 / Post views : 363

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की निःशुल्क व्यवस्था

mahakumbh-2025

प्रयागराज के सेक्टर-छह महाकुंभ में लक्ष्मीद्वार के पास भारत सरकार के कलाग्राम के सामने छत्तीसगढ़ पैवेलियन स्थित है। इसके प्रवेश द्वार को छत्तीसगढ़ की पहचान गौर मुकुट का रूप दिया गया है, जो दूर से ही श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

प्रवेश द्वार पर ही भारत के नियाग्रा कहे जाने वाले बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात की तस्वीर लगी है। पैवेलियन के भीतर प्रवेश करते ही छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित है। प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ राज्य की चार ईष्ट देवियां मां महामाया, मां चंद्रहासिनी, मां दंतेश्वरी और मां बम्लेश्वरी की फोटो और उनकी जानकारी दी गई है।

पैवेलियन के भीतर प्रवेश करते ही बायीं तरफ छत्तीसगढ़ के जीवंत ग्रामीण परिवेश को दिखाया गया है। यहां पर परंपरागत ग्रामीण जीवन के साथ ही आदिवासी कला, संस्कृति, आभूषण, वस्त्र समेत एक संपूर्ण गांव का चित्रण किया गया है।

बस्तर का ढोकरा शिल्प, राजकीय पशु पक्षी भी दर्शाया

राज्य के प्रदर्शनी में प्रवेश करने के पहले बस्तर के ढोकरा शिल्प और राजकीय पशु व पक्षी को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं विशेषतर मोर आवास मोर अधिकार, 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी योजना की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत के रूप में सिरपुर और जैतखाम की प्रतिकृति को निर्मित किया गया है।

दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोग और देश भर से आए श्रद्धालु राज्य को ज्यादा से ज्यादा करीब से जान पाएं, इसके लिए वर्चुअल रियेलिटी हेडसेट और डोम के भीतर 180 डिग्री वीडियो के माध्यम से शासन की योजनाओं और छत्तीसगढ़ राज्य की जानकारी साझा की जा रही है।

इन तकनीकों के जरिए छत्तीसगढ़ को जानने के लिए स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोग लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ को जानने हर कोई उत्सुक

छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और छत्तीसगढ़ का गौरवशाली इतिहास हर लोगो को प्रेरित करता है। छत्तीसगढ़ को जानने के लिए देश के लोग जानने को उत्सुक रहते हैं ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज (इलाहाबाद) महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रयागराज में छत्तीसगढ़िया लोगों के लिए ठहरने, नाश्ता और भोजन करने की निःशुल्क व्यवस्था की है।

छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में, ठीक बघाड़ा मेला के पास, जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क या हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के अमीर, गरीब सभी प्रकार के ऐसे श्रद्धालु जो 4 वर्ष में आने वाले महाकुंभ में अपना स्नान, ध्यान, ज्ञान, सत्संग आदि का लाभ उठाना चाहते हैं, ऐसे श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने वहां छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) स्थापित किया है जहां छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ठहरने नाश्ता भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़िया लोगों के सादगी भरे आवश्यकताओं को महसूस करते हुए यह कदम उठाया है। यह साय सरकार की दूरदर्शिता और नेक दिल धार्मिक प्रवृत्ति का पहचान है जिसने यह कदम उठाकर छत्तीसगढ़िया लोगों के प्रति उनकी सेवा भाव को उजागर किया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts