Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

दिल्ली न्यूज : दिल्ली: उत्तम नगर हत्याकांड में एक्शन तेज…आरोपी निजामुद्दीन के घर पर गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया......

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 208

Share:

उत्तम नगर हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होली के दिन पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद के बाद हुई इस घटना में 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई थी। तनाव के बाद स्थिति नियंत्रण में है. एमसीडी ने आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि आगे की जांच जारी है।

दिल्ली में उत्तम नगर हत्याकांड मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एमसीडी ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई करने जा रही है।  अधिकारियों के अनुसार, आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच जारी है ।

उत्तम नगर इलाके में 4 मार्च को होली के दिन हुई इस घटना के बाद तनाव फैल गया और पिछले दो दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी गई थी। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और भारी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ लोगों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। 

क्या है पूरा मामला ?

घटना बुधवार को जेजे कॉलोनी में वाले एक हिंदू परिवार की 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी। इसी दौरान उसके द्वारा फेंका गया एक गुब्बारा नीचे से गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला को लग गया। बच्ची के परिवार का कहना है कि उन्होंने तुरंत माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों तथा पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), मुस्ताक (46), कमरुद्दीन (36), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) के अलावा दो अन्य की हुई है। ये सभी उत्तम नगर के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

डीसीपी (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:09 बजे दिल्ली पुलिस को अलग-अलग समुदायों के पड़ोसियों के बीच झगड़े की सूचना की पीसीआर कॉल मिली थी। उत्तम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक लड़की ने महिला पर पानी का गुब्बारा फेंक दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्य सड़क पर इकट्ठा हो गए और झगड़ा बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया। 

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से पांच यानी कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें 26 वर्षीय तरुण को गंभीर चोटें आई थीं और गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts