Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मनोरंजन न्यूज : पाकिस्तान में भी Dhurandhar 2 की धूम, बैन के बावजूद पाइरेसी कर धड़ल्ले से देख रहे लोग...

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 225

Share:

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' पाकिस्तान में बैन है, फिर भी वहां की जनता चुपके से घर बैठे पायरेटेड वर्जन धड़ल्ले से देख रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वह लाहौर में 'धुरंधर 2' देख रहा है।

'धुरंधर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है। रिलीज के दो दिनों में ही इसने कमाई का रिकॉर्ड बना दिया और देश की चौथी बड़ी फिल्म बन गई। फिल्म को दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बल्कि इसे तो पाकिस्तानी आवाम भी खूब देख रही है। 'धुरंधर 2' वैसे तो पाकिस्तान में बैन है, पर वहां इस फिल्म को खूब धड़ल्ले से देखा जा रहा है। पाकिस्तान में लोग 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का पायरेटेड वर्जन डाउनलोड कर-करके देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं और मीम्स भी बन रहे हैं।

मालूम हो कि 'धुरंधर' को भी एंटी-पाकिस्तान बताकर पाकिस्तान समेत 6 गल्फ देशों मे बैन कर दिया गया था । 'धुरंधर 2' में भी कई ऐसे सीन्स हैं, जो पाकिस्तान की बैंड बजाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्तान में आतंकवाद पल रहा है और वहां की सेना कुछ नहीं कर रही है। इसी कारण इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया, लेकिन वहां की आवाम इस फिल्म का पायरेटेड वर्जन डाउनलोड कर चोरी-छुपे मजे से देख रही है।

पाकिस्तान में 'धुरंधर 2' के पायरेटेड वर्जन की धूम, वीडियो वायरल

पत्रकार और रिसर्च कंसल्टेंट आदित्य राज कौल ने अपने X अकाउंट पर पाकिस्तान के एक पत्रकार के ट्वीट को री-ट्वीट किया है। उस पत्रकार ने ट्वीट किया था, 'लाहौर में 'धुरंधर 2' देख रहा हूं।' इसे री-ट्वीट कर आदित्य राज ने लिखा, 'दुख की बात है कि 'धुरंधर- द रिवेंज' का पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान भी पहुंच गया। यहां एक पाकिस्तानी पत्रकार कन्फर्म कर रहा है कि उसने अपने घर पर फिल्म देखी। पाकिस्तानी लोग भारतीय सिनेमा के बिना रह ही नहीं सकते चाहे फिर भले ही फिल्म आतंकवाद को कुचलने के बारे में ही क्यों न हो।'

पाकिस्तान में 'धुरंधर 2' का रिव्यू भी चालू

और तो और पाकिस्तान के पत्रकारों ने 'धुरंधर 2' का रिव्यू तक करना शुरू कर दिया है, जिसका भी एक वीडियो सामने आया है। 

'धुरंधर' पाकिस्तान में थी बैन, पर हुए थे 30 लाख अवैध डाउनलोड

मालूम हो कि दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' पाकिस्तान में बैन थी, लेकिन रिलीज के दो हफ्तों के भीतर ही इसके 20 लाख अवैध डाउनलोड किए गए थे। यह 'रईस' को पछाड़ते हुए पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म बन गई थी। पाकिस्तान में दर्शकों ने टेलीग्राम चैनलों, अंडरग्राउंड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और वीपीएन सर्विसेज के जरिए 'धुरंधर' देखी थी। तब पायरेटेड 'धुरंधर' डीवीडी 300 रुपये में बिक रही थी। न्यूजीलैंड के यूट्यूबर कार्ल रॉक ने अपने व्लॉग में दिखाया था कि पाकिस्तान में 'धुरंधर' का पायरेटेड वर्जन बेहद कम दामों पर बिक रहा है।

OTT पर पाकिस्तान में नंबर 1 ट्रेंड हुई थी 'धुरंधर'

वहीं, जब 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो यह पाकिस्तान में no .1 पर ट्रेंड करने लगी थी ।  और अब 'धुरंधर 2' का पायरेटेड वर्जन भी पाकिस्तान में खूब देखा जा रहा है। मालूम हो कि पाकिस्तान में वैसे भी भारतीय फिल्में बैन हैं।

पाकिस्तान में बैन हो चुकीं ये भारतीय फिल्में

  • गदर 2

  • गदर

  • दंगल

  • भाग मिल्खा भाग

  • मुल्क

  • रांझणा

  • रईस

  • पैडमैन

  • राज़ी

  • धुरंधर

  • धुरंधर 2

  • 'धुरंधर 2' की कमाई

    'धुरंधर 2'की कमाई की बात करें , तो 18 मार्च को इसके प्रिव्यू शोज रिलीज हुए और उन्हें मिलाकर इसने दो दिनों में देशभर में 172.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड 236.63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, ओवरसीज मार्केट में इसने दो दिनों में 64 करोड़ की कमाई की है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts