Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

UP NEWS : ‘DM साहब घर दीजिए, शादी तो हो जाए’… अमेठी में जनसुनवाई में पहुंचा युवक, जिलाधिकारी से बोला- 2 बार टूटा रिश्ता

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 284

Share:

अमेठी जिले में 'संपूर्ण समाधान दिवस' के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक युवक ने जिलाधिकारी संजय चौहान को शिकायती पत्र देते हुए जमीन और आवास का मांग की, जमीन और आवास न होने के चलते युवक की दो बार शादी टूट चुकी है।

“DM साहब मेरे पास घर और जमीन नहीं है। इसी के चलते दो बार मेरी शादी टूट चुकी है। रिश्ते वाले आते हैं और देखकर कहते हैं कि लड़के के पास तो रहने का ठिकाना नहीं है, मेरी बेटी को कहां रखेगा. अब आप ही बताएं मैं क्या करूं? कम से कम एक आवासा और जमीन ही दे दें, ताकि तीसरी बार शादी टूटने से बच जाए.”…

'DM साहब घर दीजिए, शादी तो हो जाए'... अमेठी में जनसुनवाई में पहुंचा युवक, जिलाधिकारी से बोला- 2 बार टूटा रिश्ता

ये कहना है अमेठी जिलाधिकारी संजय चौहान की जनसुनवाई में आए एक युवक का, युवक की फरियाद सुन उन्होंने SDM को जांच के आदेश दिए और कहा कि मौके पर जाकर देखें क्या वाकई में युवक के पास घर और जमीन नहीं है?

अमेठी जिले में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक युवक ने जिलाधिकारी संजय चौहान को शिकायती पत्र देते हुए जमीन और आवास का मांग की। जमीन और आवास न होने के चलते युवक की दो बार शादी टूट चुकी है। तीसरी बार न टूटे, इसके लिए युवक ने शिकायती पत्र देते हुए यह मांग की, युवक के शिकायती पत्र को पढ़कर जिलाधिकारी संजय चौहान ने SDM को जांच के लिए आदेश दिए। 

‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में लगाई फरियाद

दरअसल, अमेठी तहसील में सोमवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी फरियादियों की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान जिलाधिकारी के पास एक अनोखा मामला आया। एक युवक जिलाधिकारी संजय चौहान के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा और कहा कि जमीन और आवास न होने के चलते मेरी शादी नहीं हो पा रही है। मुझे खेती के लिए जमीन और रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास दिलाया जाए। 

युवक ने बयां किया दर्द

अमेठी कस्बे के सरवनपुर के गंगागंज मोहल्ले के रहने वाले शान मोहम्मद ने बताया कि उसके पास खेती के लिए कोई जमीन नहीं है । साथ ही रहने के लिए आवास भी नहीं है, जिसके चलते दो बार उसकी शादी टूट चुकी है। तीसरी बार तय हुई है। अगर जमीन और आवास नहीं मिलता है तो तीसरी बार भी शादी टूट सकती है।

DM ने जांच के आदेश दिए

प्रशासन और सरकार से मांग है कि मुझे जमीन और आवास दिलाया जाए, जिससे मेरा घर बस जाए, मेरे पास इतनी बड़ी कमाई नहीं है। कि जमीन खरीदकर अपना आवास बना सकूं. एक घर है, बड़ा परिवार है। उसमें गुजर-बासर नहीं हो पा रहा है। वहीं जिलाधिकारी संजय चौहान ने युवक के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए SDM आशीष सिंह को जांच के आदेश दिए हैं। 

ABN EXPRESS NEWS :- By,✍️👤 :- NAVAL SINGH

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts