Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मनोरंजन न्यूज़ : फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर पहुंचे उज्जैनः अभिनेता जय भानुशाली और अभिनेत्री आरती सिंह भी थे साथ, बाबा महाकाल का लिया आशी

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 1, 2026 / Post views : 149

Share:

उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर के साथ फ़िल्म अभिनेता जय भानुशाली, अभिनेत्री आरती सिंह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे। तीनों ने भस्म आरती में शामिल होकर नंदी हॉल से दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बाबा महाकाल की भक्ति में लीन

मधुर भंडारकर सहित अभिनेता जय भानुशाली एवं अभिनेत्री आरती सिंह तड़के 3 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए, दर्शन के दौरान फिर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। 2 घंटे तक भस्म आरती में शामिल होने के बाद नंदी का पूजन अभिषेक नंदी के कान में मनोकामना कही। भस्म आरती के पश्चात चांदी द्वार से जल अर्पित कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से तीनों का स्वागत किया गया।

महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद बहुत परिवर्तन

इस दौरान मधुर भंडारकर ने कहा कि मैं पिछले 20 – 22 सालों से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ रहा हूं। हर साल बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होता हूं। इस बार बहुत साल बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए आया हूं। बहुत ही संतुष्टि मिली और यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद बहुत परिवर्तन दिखाई देता है।वहीं अभिनेता जय ने कहा कि अभिनेत्री आरती मेरी बहुत अच्छी दोस्त है और मैं उनके कहने पर महाकाल भस्म आरती दर्शन के लिए आया हूं। वह कहती हैं कि जो महाकाल भस्म आरती के दर्शन करते हैं उनका जीवन बदल जाता है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts