Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी पर आस्था का सैलाब, फूलों वाली होली के बाद उड़े गुलाल,

Abhyuday Bharat News / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 189

Share:

बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। फूलों वाली होली के बाद मंदिर में गुलाल उड़े। भक्त बांके बिहारी के रंग में रंगे नजर आए।

Banke Bihari Mandir Rang Bharani Ekadashi 2026

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदान में रंगभरनी एकादशी पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रंगभरनी एकादशी के मौके पर ठाकुर श्री बांके बिहारी ने भक्तों के साथ पहले 'फूलों वाली होली' खेली। इसके बाद मंदिर परिसर में गुलाल उड़े। वृंदावन और मथुरा की गलियों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को रंग भरने एकादशी के मौके पर वृंदावन में भक्तों का सैलाब दिखाई दिया। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में भक्त हजारों की संख्या में वृंदावन की परिक्रमा करते हुए सप्त देवालयों के दर्शन कर रहे हैं । रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी महाराज गर्भगृह से बाहर आकर होली खेलते दिखे।

अबीर-गुलाल और फूलों की बारिश

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पट शुक्रवार को जैसे ही खुले, पूरा परिसर बांके बिहारी लाल के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के सेवायत गोस्वामी समाज की ओर से ठाकुर जी के भक्तों पर जमकर अबीर-गुलाल और फूलों की बारिश की गई। भक्त अपने आराध्य के रंग में सराबोर होने के लिए बेताब दिखाई दिए। क्या बच्चे क्या बूढ़े और क्या विदेशी मेहमान, हर कोई बस बांके बिहारी की एक झलक पाने और उनके हाथों से बरसाने वाले रंग को अपने माथे पर लगाने के लिए ललायित दिखाई दे रहा था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वृंदावन में भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर के अंदर और बाहर श्रद्धालुओं के लिए रेलिंग के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था की गई है। कतारबद्ध होकर लोग सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें, इसकी व्यवस्था की गई है। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग और मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्ते और मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके माध्यम से लोगों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

साथ ही, वृंदावन में आने वाले भक्तों से प्रशासन अपील कर रहा है कि वह किसी को जबरदस्ती रंग गुलाल न लगाएं। अगर किसी ने जबर्दस्ती गुलाल लगाने की कोशिश की तो ऐसे लोगों के खिलाफ भी पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।

बांके बिहारी की सेवायत ने दी जानकारी

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों का कहना है कि आज रंगभरनी एकादशी है। आज से ही ठाकुर जी भक्तों के साथ होली खेलने के लिए गर्भगृह से जगमोहन में विराजमान होते हैं। ठाकुर जी को विशेष केसरिया रंग और फूलों से तैयार रंग अर्पित किया गया है। भक्तों के बीच भारी उत्साह है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है।

लोगों से की जा रही अपील

वृंदावन के मुख्य रास्तों पर भारी भीड़ इस समय जमा है। इसलिए, प्रशासन श्रद्धालुओं से पैदल मार्ग का उपयोग करने की अपील कर रहा है। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गईं है। सभी लोगों से प्रशासन की ओर से सहयोग करने की अपील की जा रही है। मथुरा से वृंदावन तक जगह-जगह मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Tags :

#uttarpradeshmathura

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts