Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : कंधे पर चार सितारे और खाकी का रौब, मथुरा के वृंदावन में दबोचा गया 'फर्जी दरोगा'...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 223

Share:

कान्हा की नगरी वृंदावन की गलियों में यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर धौंस जमाने वाले एक 'फर्जी दरोगा' का खेल पुलिस ने बिगाड़ दिया है। खुद को सब-इंस्पेक्टर बताकर रौब झाड़ने वाला यह शातिर युवक असली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

मथुरा: कान्हा की नगरी वृंदावन की गलियों में यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर धौंस जमाने वाले एक 'फर्जी दरोगा' का खेल पुलिस ने बिगाड़ दिया है। खुद को सब-इंस्पेक्टर बताकर रौब झाड़ने वाला यह शातिर युवक असली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी और सितारे बरामद हुए हैं, जिसे पहनकर वह इलाके में घूम रहा था।

जानकारी के मुताबिक, वृंदावन पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण शहीद बिल्डिंग के पास एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है । और लोगों पर अनावश्यक रौब दिखा रहा है। 13 मार्च की शाम करीब 7 बजे जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद 'दरोगा जी' की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। पूछताछ में पता चला कि वह कोई पुलिस अफसर नहीं, बल्कि हाथरस का रहने वाला एक ठग है।

वर्दी पर लगाए थे '4 सितारे'

हैरानी की बात यह है कि आरोपी शिवम (25 वर्ष), जो कि हाथरस के मुरसान का रहने वाला है, उसने वर्दी पर कायदे से ज्यादा 'रौब' दिखाने के चक्कर में 4 सितारे लगा रखे थे। पुलिस ने उसके पास से खाकी वर्दी ,यूपी पुलिस के मोनोग्राम के साथ, सीटी डोरी और बेल्ट, यूपी पुलिस के बैज,ब्राउन कलर के जूते बरामद किए हैं।


सलाखों के पीछे पहुंचा

वृंदावन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय और चौकी प्रभारी (रंगजी) देवेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वर्दी की आड़ में आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts