Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- आगरा न्यूज : दादा रहे मंत्री, मौसी IPS और मां चलाती हैं पेट्रोल पंप! अफसरों के परिवार से हैं आगरा की अक्षिताशगुन...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 241

Share:

पीसीएस परीक्षा पास करने वालीं आगरा की अक्षिताशगुन का परिवार अफसरों से भरा हुआ है। उनके परिवार में कोई आईपीएस है तो कोई जज के पद पर है। पिता मथुरा नगर निगम में अपर नगर आयुक्त हैं। वहीं, उनके दादा कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे।

नवल सिंह , आगरा: रविवार की रात उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा की मेरिट लिस्ट में एक नाम अक्षिताशगुन का भी है। आगरा की रहने वालीं अक्षिताशगुन ने पीसीएस परीक्षा में 178वीं रैंक हासिल की है। रैंक के आधार पर अक्षिताशगुन अब जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनने जा रही हैं। रिजल्ट के बाद से ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रिश्तेदारों के शुभकामनाओं से भरे फोन आ रहे हैं। अक्षिताशगुन का परिवार अफसरों से भरा है। आइए आपको उनके परिवार के बारे में बताते हैं।

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 में रहने वालीं अक्षिताशगुन की सफलता की कहानी परिवार से भी जुड़ी है। उनके परिवार में जज से लेकर आईपीएस अधिकारी तक हैं। पिता अनिल कुमार मथुरा नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर हैं। वहीं, उनकी मां वंदना लाल आगरा में ही एक पेट्रोल पंप चलाती हैं। छोटी बहन नीदरलैंड में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

मौसी आईपीएस और मामा अपर जिला जज

इतना ही नहीं, अक्षिताशगुन की मौसी रूचिता सिंह भी आईपीएस अधिकारी रही हैं। उनका मामा इस समय झांसी में अपर जिला जज हैं और छोटी मौसी आगरा के मानसिक हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। अक्षिताशगुन के नाना भारतीय रेलवे में चीफ इंजीनियर के पद पर रहे हैं। इसके अलावा उनके पिता के चाचा कानपुर में कर निर्धारण अधिकारी हैं।

अक्षिताशगुन के दादा कांग्रेस सरकार में थे मंत्री

अक्षिताशगुन के पिता अनिल कुमार ने बताया कि वह मूल तौर पर मैनपुरी के बरनाहल गांव के रहने वाले हैं। परिवार राजनीति से भी जुड़ा रहा है। अनिल कुमार के पिता दिवंगत मुंशीलाल जाटव कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे और 6 बार विधानसभा के लिए चुने गए। अपनी बेटी की सफलता से अनिल खुश हैं और उनका सपना है कि एक दिन अक्षिताशगुन यूपीएससी परीक्षा पास कर कलेक्टर बनें। 

डीयू और जेएनयू में टॉपर रहीं अक्षिताशगुन

यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए हिंदी में उनकी मां ने उनकी बहुत मदद की। आगरा के सेंट पॉल स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाली अक्षिताशगुन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स में टॉप किया था। इसके बाद साल 2018 में वह जेएनयू में इतिहास में टॉपर रहीं। फिलहाल वह डॉक्टर राममनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। पढ़ाई के बाद अक्षिताशगुन को विदेश में भी नौकरी के मौके मिले, लेकिन उन्होंने अपने देश में रहकर ही सिविल सर्विस में जाने का फैसला लिया।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts