Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

लाइफ स्टाइल : दलिया और पोहा डालकर बनेगा हेल्दी और स्वादिष्ट डोसा, निकिता मिठाईवाला की रसोई से मिली रेसिपी, सेंकना भी है आसान

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 183

Share:

अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत से भरपूर भी, तो निकिता मिठाईवाला की रसोई से मिली रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आमतौर पर डोसा चावल और दाल से बनाया जाता है, लेकिन यह खास रेसिपी दलिया और पोहे के कॉम्बिनेशन से बनी है।

heathy and tasty dosa from dalia and poha

सुबह के नाश्ते में अक्सर लोग ऐसी चीज की तलाश करते हैं जो बनाने में आसान हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद। डोसा तो सबका पसंदीदा है, लेकिन इसे और भी पौष्टिक बनाने के लिए निकिता मिठाईवाला ने दलिया और पोहे के इस्तेमाल से खास रेसिपी शेयर की है। दलिया फाइबर का पावरहाउस है, जबकि पोहा इसे हल्का और बचाने लायक बनाता है।


पारंपरिक चावल के डोसे की तुलना में यह ऑप्शन न केवल जल्दी तैयार होता है, बल्कि उन लोगों के लिए भी बेहतरीन है जो फिटनेस को लेकर जागरुक हैं। दलिया, मूंग दाल और उड़द दाल का यह कॉम्बिनेशन प्रोटीन से भरपूर है। तो चलिए घर पर ही बाजार जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट दलिया-पोहा डोसा तैयार करने के लिए स्टेप बाय स्टेप रेसिपी जान लीजिए।

दालों और दलिए का सही मिश्रण

दालों और दलिए का सही मिश्रण

डोसा का बेटर तैयार के लिए सबसे पहले सामग्री का सही अनुपात लेना जरूरी है। एक बाउल में 1 कप दलिया, 1/4 कप मूंग दाल, 2 बड़े चम्मच उड़द दाल और 1 छोटा चम्मच मेथी दाना लें। मेथी दाना न केवल डोसा को अच्छा रंग देता है, बल्कि फर्मेंटेशन की प्रक्रिया में भी मदद करता है। इन सभी सामग्रियों को साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें।

भिगोने की प्रक्रिया

भिगोने की प्रक्रिया

धोने के बाद, इसमें पर्याप्त पानी डालें और इसे 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। दालों और दलिए को भिगोना इसलिए जरूरी है ताकि वे नरम हो जाएं और पीसते समय एक स्मूद टेक्सचर मिले। दलिया पानी सोखकर फूल जाता है, जिससे डोसा बेहद क्रिस्पी बनता है।

पोहा और ग्राइंडिंग तकनीक

पोहा और ग्राइंडिंग तकनीक

जब दाल और दलिया अच्छी तरह भीग जाए, तो इनका पानी निकाल दें। अब इन्हें मिक्सर जार में डालें। इसी समय इसमें 1/4 कप पोहा डालें। पोहा डोसा को एक अनोखी सफेदी और हल्कापन देता करता है। थोड़ा पानी मिलाकर इसे एकदम बारीक पीस लें ताकि डोसा फैलाते समय कोई गांठ न रहे।

फर्मेंटेशन का तरीका

फर्मेंटेशन का तरीका

पिसे हुए बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें। निकिता मिठाईवाला की एक खास टिप है कि बैटर को निकालने के बाद उसे थोड़ा हाथों से मिलाएं। हाथों की गर्मी फर्मेंटेशन की प्रक्रिया को तेज करती है। अब इस बर्तन को ढककर 8 से 10 घंटे या रात भर के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें। फर्मेंट होने के बाद बैटर फूल जाएगा और इसमें हल्की खटास आएगी, जो डोसा के स्वाद को बढ़ा देती है।


बैटर को फाइनल टच देना

बैटर को फाइनल टच देना

तय समय के बाद, बैटर को धीरे से चलाएं। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो, तो थोड़ा पानी डालकर इसे पोरिंग कंसिस्टेंसी में लाएं। यानी कलछी से आसानी से गिरने वाला हो। आपका हेल्दी और ग्लूटेन-फ्रीबैटर अब तैयार है।

तवे पर सेंकने का तरीका

तवे पर सेंकने का तरीका

एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं। एक कलछी बैटर तवे के बीच में डालें और धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए फैलाएं। जब डोसा हल्का पकने लगे, तो ऊपर से घी या तेल लगाएं। अब इस पर लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया छिड़कें। डोसा को तब तक सेंकें जब तक वह नीचे से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इसे फोल्ड करें और गरमा-गरम सांभर या नारियल की चटनी के साथ परोसें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। ABN EXPRESS NEWS इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts