Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

दिल्ली न्यूज : ‘हेलो साहब जल्दी आओ’… एक महीने में 143 बार डायल-112 पर की कॉल, नशेड़ी ने ग्रेटर नोएडा पुलिस को खूब दौड़ाया

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 259

Share:

ABN EXPRESS NEWS :-  ✍️👤- By :- NAVAL SINGH

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक व्यक्ति ने एक महीने में डायल-112 पर 143 फर्जी कॉल कर पुलिस को गुमराह करने का काम किया है।  पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली में डायल 112 के दुरुपयोग का एक अजब गजब मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति द्वारा महज एक महीने के अंदर 143 बार फर्जी कॉल कर पुलिस को गुमराह करने का खुलासा हुआ है। लगातार झूठी सूचनाओं के कारण पुलिस का समय और संसाधन बर्बाद होने पर अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मार्च महीने में डायल-112 पर बार-बार कॉल कर पुलिस सहायता मांगी।

हर बार वह अलग-अलग आपात स्थितियों की सूचना देता रहा। इनमें घर के बाहर दबंगों की तरफ से बुग्गी खड़ी करने, पत्नी से विवाद और मां के लापता होने जैसी गंभीर सूचनाएं शामिल थीं। डायल-112 सेवा की प्रक्रिया के तहत हर कॉल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंचती रही, लेकिन जांच में हर बार यह सामने आया कि मौके पर कोई वास्तविक आपात स्थिति नहीं थी और न तो कोई विवाद मिला, साथ ही न ही किसी तरह का खतरा। 

झूठी सूचनाएं दे रहा था व्यक्ति

लगातार फर्जी कॉल के चलते पुलिस के वाहन, कर्मी और समय अनावश्यक रूप से खर्च होता रहा।  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन झूठी सूचनाओं की वजह से कई बार वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक समय पर मदद पहुंचाने में भी दिक्कत आई। बार-बार कॉल करने से पुलिस को मौके पर पहुंचने के लिए तंग गलियों में दौड़ना-रात और दौड़ना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 सेवा के जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कॉल रिकॉर्ड और शिकायतों की जांच कराई। 

पुलिस ने दर्ज की FIR

जांच में साफ हुआ कि आरोपी जानबूझकर बार-बार झूठी सूचनाएं देकर डायल-112 का दुरुपयोग कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी कई बार शराब के नशे में डायल-112 पर कॉल करता था। कॉल के दौरान दी गई सूचनाएं न सिर्फ झूठी थीं बल्कि आपात सेवाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर रही थीं। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। 

पुलिस का कहना है कि डायल-112 जैसी आपात सेवा का दुरुपयोग एक गंभीर अपराध है और इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि डायल-112 का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें।  फर्जी कॉल न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे किसी जरूरतमंद की जान भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

ABN EXPRESS NEWS :- ✍️👤- By :- NAVAL SINGH

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts