Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS : अनैतिक देह व्यापार के प्रकरण में एक महिला सहित होटल का मैनेजर एवं कर्मचारी गिरफ़्तार,पुलिस ने की होटल मालिक पर कार्यवाही

Abhyuday Bharat News / Fri, Dec 19, 2025 / Post views : 267

Share:
अनैतिक व्यापार के प्रकरण में एक महिला सहित होटल का मैनेजर एवं कर्मचारी गिरफ़्तार महिला का पति सुनील कुमार भी अपराध में सहयोगी है !

आर्यन होटल के मैनेजर एवं कर्मचारियों से पूछताछ किया गया। जहाँ एक महिला सहित आर्यन होटल का मैनेजर मौजी लाल जायसवाल पिता जगदेव प्रसाद जायसवाल

स्थानीय होटल प्रबंधक की संलिप्तता पाये जाने से प्रबंधक एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही

क्या है पूरा मामला

दिनांक 10.11.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि आकाशवाणी चौक के पास एक घर में अनैतिक व्यापार हो रहा है, जिसमें युवक व युवतियों से अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर सूचना की सत्यता की जांच उपरांत महिला थाना अम्बिकापुर अपराध क्रमांक 17/2025, धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आकाशवाणी चौक के निकट एक मकान से महिला आरोपी की गिरफ़्तारी की गई थी। महिला के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करते दिनांक 10/11/25 को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विवेचना में अग्रीम कार्यवाही करते पुलिस टीम को सूचना मिली की पूर्व में गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार भी अपराध में सहयोगी है महिला जो ग्राहक ढूँढती है एवं उसका साथी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को ग्राहक तक लाने- ले जाने का काम करता है। प्राप्त सूचना ने आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। दिनांक 13/12/2025 को आरोपी 1. सुनील कुमार, पिता कमला साव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मयापुर, जिला सरगुजा 2. हेमंत दास, पिता स्व. राजेश दास, उम्र 33 वर्ष, निवासी तेलसखरिया, थाना दरिमा, एवं एक अन्य महिला को एवं 14.12.25 को एक और अन्य महिला जिसे अंबिकापुर स्थित एक मकान से गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दिनांक 19/12/25 को पुलिस टीम को मिली सूचना और जांच में पाए सबूतों की तस्दीक करने पर अम्बिकापुर अर्बन चौपाटी के पास आर्यन होटल के मैनेजर एवं कर्मचारियों से पूछताछ किया गया। जहाँ एक महिला सहित आर्यन होटल का मैनेजर मौजी लाल जायसवाल पिता जगदेव प्रसाद जायसवाल उम्र 53 वर्ष पटेहरा सिरमौर थाना अथरैला जिला रीवा म.प्र. वर्तमान मैनेजर आर्यन होटल अम्बिकापुर एवं होटल का कर्मचारी एकलव्य पैकरा पिता जनार्दन राम पैकरा उम्र 22 वर्ष ग्राम जिगनिया थाना कुसमी जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर विवेचना में वैधानिक कार्यवाही की गई है एवं संलिप्त महिला को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts