Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : 'मैं अपनी प्रेमिका से सच्चा प्यार करता हूं', मथुरा में रेलवे के 80 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस के छूटे पसीने...

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 17, 2026 / Post views : 201

Share:

मथुरा के कोसीकलां इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए रेलवे के ऊंचे टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

मथुरा: मथुरा के थाना कोसीकलां इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए रेलवे के ऊंचे टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, कोसीकलां कस्बे की आदर्श कॉलोनी गोपालबाग चौकी क्षेत्र का रहने वाला आकाश सोमवार सुबह अचानक गायब हो गया। कुछ देर बाद वह रेलवे के करीब 80 मीटर ऊंचे टावर के शिखर पर नजर आया। युवक की मां कमला ने बताया कि आकाश ने थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव बढ़ा की रहने वाली वर्षा के साथ 26 जनवरी 2026 को हरियाणा में कोर्ट मैरिज की थी।

ये है आरोप

आकाश का आरोप है कि शादी के बाद लड़की के परिजनों ने उसे जबरन बंधक बना रखा है और उसे अपने पास नहीं आने दे रहे हैं। इसी मानसिक तनाव और अपनी प्रेमिका पत्नी को वापस पाने की जिद में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।


वीडियो वायरल कर दी चेतावनी

टावर पर चढ़े युवक ने वहीं से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में आकाश ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा "मैं अपनी प्रेमिका से सच्चा प्रेम करता हूं। प्रशासन उसे उसके माता-पिता के चंगुल से छुड़ाकर यहां लेकर आए और सबसे सामने पूछताछ करे, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। 

युवक ने वीडियो में पुलिस को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने भी उसे जबरन उतारने के लिए टावर पर चढ़ने की कोशिश की, तो वह ऊपर से कूद जाएगा और उसकी मौत की जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन होगा। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की रणनीति बनाई और उतारा गया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts