Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

ट्रेंडिंग न्यूज : नहीं मिल रहा सिलेंडर-इंडक्‍शन तो ऑर्डर करें ये गैजेट्स, कम प्राइस में बनेगा जरूरत का खाना....

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 167

Share:

LPG सिलेंडर और इंडक्शन चूल्हा अगर आपको नहीं मिल रहे हैं, तो कुछ गैजेट्स हैं जिनकी मदद से आप जरूरत भर की कुकिंग आराम से कर पाएंगे। खास बात है कि ये ज्यादा महंगे भी नहीं हैं और इनकी मदद से आप लंबे समय तक खाना बनाने की चिंता से बच सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच इंडक्शन चूल्हे भी आउट ऑफ स्टॉक होते जा रहे हैं। ऐसे में ये गैजेट्स आपके काम आ सकते हैं। 

Gadgets to use instead of LPG Cylender

LPG सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हे की डिमांड इस कदर बढ़ी है कि कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से इंडक्शन चूल्हे आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं। ऐसे में कुछ गैजेट्स हैं, जिनकी मदद से आप जरूरत की कुकिंग करना जारी रख सकते हैं और वे गैजेट्स ज्यादा महंगे भी नहीं आते। इंफ्रारेड कुकटॉप, इलेक्ट्रिक राइस कुकर, पोर्टेबल गैस स्टोव और मल्टी-पर्पज इलेक्ट्रिक केतली ऐसे कुछ गैजेट्स हैं, जिनकी मदद से आप LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच भी जरूरत का खाना बनाना जारी रख सकते हैं।

इन्फ्रारेड कुकटॉप है बढ़िया ऑप्शन

इन्फ्रारेड कुकटॉप है बढ़िया ऑप्शन

अगर आप इंडक्शन चूल्हे से मिलती जुलती कोई चीज खरीदना चाहते हैं, तो आप इन्फ्रारेड कुकटॉप या कहें कि इन्फ्रारेड चूल्हे खरीद सकते हैं। ये दिखने में काफी हद तक इंडक्शन चूल्हें जैसे ही होते हैं लेकिन इनकी खासियत होती है कि इन पर मिट्टी, एल्युमीनियम और स्टील समेत किसी भी धातु के बर्तन चलते हैं। आप एक अच्छी कंपनी का इंफ्रारेड चूल्हा 2,500 से 4,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

इलेक्ट्रिक केतली सस्ती और बड़े काम की

इलेक्ट्रिक केतली सस्ती और बड़े काम की

अगर आप LPG Gas का एक सस्ता लेकिन सॉलिड रिप्लेसमेंट तलाश रहे हैं, तो आप इलेक्ट्रिक केलती खरीद सकते हैं। कुकिंग के लिए इलेक्ट्रिक केतली खरीदते समय आपको ध्यान रखना है कि आप बड़े मुंह वाली केतली खरीदें, ताकि उसमें कुकिंग भी की जा सके। एक अच्छी क्वालिटी की 1.2 से 1.5 लीटर क्षमता वाली मल्टी-कुक केतली 800 से 1800 रुपये के बीच मिल जाती है। इनमें आप पानी उबालने से लेकर मैगी से सब्जी बनाने तक की कुकिंग कर सकते हैं।

पोर्टेबल गैस स्टोव

पोर्टेबल गैस स्टोव

LPG सिलेंडर के बैकअप के तौर पर पोर्टेबल गैस स्टोव सबसे छोटा और कारगर गैजेट है। यह छोटे ब्यूटेन कैन से चलता है और इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसे आमतौर पर कैंपिंग या घर से बाहर कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आप इसे बैकअप के तौर पर घर में भी इस्तेमाल कर सकते है। इसकी कीमत 1,000 से 2,500 रुपये के बीच होती है। यह ज्यादा जगह भी नहीं लेते और आप ब्यूटेन कैन बैकअप के रूप में रखकर जरूरत भर की कुकिंग कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिक राइस कुकर

इलेक्ट्रिक राइस कुकर

इलेक्ट्रिक राइस कुकर चावल के साथ-साथ सब्जी, पुलाव और मोमोज बनाने के लिए यह बहुत काम आता है। इसकी मदद से आप बिना LPG सिलेंडर के भी अच्छी कुकिंग कर सकते हैं। बाजार में 1.8 लीटर वाले स्टैंडर्ड राइस कुकर की कीमत 1,800 से 3,500 के बीच है। इस तरह के गैजेट की खासियत है कि इसमें खाना गरम रखने का 'Keep Warm' फीचर इसे और भी इस्तेमाल लायक बनाता है।

कुछ महंगे ऑप्शन

कुछ महंगे ऑप्शन

LPG गैस की जगह पर इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स में कुछ महंगे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं जैसे कि माइक्रोवेव, ओवन या एयर फ्रायर। ये गैजेट्स कुकिंग के और भी ज्यादा ऑप्शन खोल देते हैं लेकिन इन पर आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि यह एक वन-टाइम इनवेस्टमेंट जैसा है, जिसका फायदा आप लंबे समय तक उठा पाएंगे। माइक्रोवेव या ओवन जैसे गैजेट्स न सिर्फ कुकिंग बल्कि बेकिंग का ऑप्शन भी देते हैं और इनकी मदद से खाने को गर्म भी किया जा सकता है। वहीं एयर फ्रायर की मदद से आप ऐसे सामान कम तेल में बना सकते हैं, जिसके लिए काफी LPG गैस और तेल लगता है।

Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts