Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : बांके बिहारी जी की गली में बंदर ने भक्त के हाथ से नोटों की गड्डी छीनी, हवा में खूब उड़ाए नोट...

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 169

Share:

मथुरा के वृंदावन में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। खासकर मंदिरों के आसपास तो इतने ढीठ हो गए हैं कि लोगों के हाथों से सामान ले भागते हैं। बांके बिहारी मंदिर दर्शन को आए भक्त से बंदर नोटों की गड्डी लेकर भाग गया।

मथुरा: अगर वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। अब वृंदावन के बंदर सिर्फ माखन मिश्री या प्रसाद के शौकीन नहीं रहे, बल्कि उनकी नजर अब श्रद्धालुओं की जेब और कीमती सामान पर भी है। ताजा मामला वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दरवाजे का है। जहां एक बंदर ने झपट्टा मारकर श्रद्धालु के हाथ से नोटों की गाड़ी ही छीन ली। देखते ही देखते बंदर नोटों की गाड़ी को लेकर ऊंचाई पर जाकर बैठ ग,या जिससे भक्त के हाथ-पांव फूल गए।

छीना झपटी में कटे नोट बड़ी मुश्किल से मिले

नोटों की गाड़ी लेकर बंदर जब छत पर चढ़ गया। नीचे खड़े श्रद्धालुओं में स्थानीय लोगों की इच्छा से बंदर को खुश करने के लिए फल और खाने-पीने की चीजों का लालच दिया। काफी मशक्कत और मां मनौव्वल के बाद बंदर ने नोटों की गड्डी नीचे फेंकी, लेकिन तब तक कई नोट बंदर के दांत और नाखूनों से फट चुके थे।

बंदरों की पहली पसंद बनी फ्रूटी

वृंदावन के बंदर देश भर में प्रसिद्ध हैं। यहां के बंदरों को आप खाने के लिए कुछ भी अन्य सामान देंगे तो वह उसे हाथ तक नहीं लगाएंगे। वृंदावन के बंदर सिर्फ फ्रूटी पीना पसंद करते हैं और यही कारण है कि जब वह वृंदावन में आने वाले भक्तों की टोपी, चश्मा, मोबाइल फोन या अन्य सामान लेकर जाते हैं, तब फ्रूटी मिलने के बाद ही उन्हें वापस करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बंदर के पैसे ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद व्यक्ति द्वारा पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। अब लोग इस वीडियो को लेकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

बंदर बने बड़ी समस्या

मथुरा-वृंदावन में बंदरों का आतंक एक बड़ी समस्या है। मंदिरों के आसपास भक्तों के कीमती सामानों को ले जाना तो यह आम बात हो चुकी है, लेकिन यह बंदर लोगों की जान भी ले चुके हैं। कई बार लोगों को छतों से बंदरों ने धक्का तक मारा है। जिसके कारण लोगों की जान भी चली गई, लेकिन इसका स्थानीय स्तर पर कोई भी समाधान नहीं निकाला गया, जबकि हर चुनाव में मथुरा-वृंदावन में बंदरों का मुद्दा बड़ी जोर-शोर से उठाया जाता है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts