Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

सूचना

मनोरंजन : करण जौहर की टैलेंट एजेंसी से जान्हवी कपूर ने ली एग्जिट, फिल्ममेकर बोले- वो किसी के नहीं, वफादार नहीं

Abhyuday Bharat News / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 168

Share:

करण जौहर ने कहा कि एक्टर्स अब हर दो साल में एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी में चले जाते हैं और ये किसी भी एजेंसी के प्रति वफादार नहीं होते हैं। बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर के करण जौहर की टैलेंट एजेंसी से बाहर हुई हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि जाह्नवी कपूर, जिनका करियर पहले करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन आर्टिस्ट एजेंसी (डीसीएए) के जरिए मैनेज किया जा रहा था, उन्होंने अब अपनी एजेंसी बदल ली है। अब जान्हवी कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क में शामिल हो गई हैं। सिर्फ जाह्नवी कपूर ही नहीं बल्कि उनसे पहले कई एक्टर्स ने काफी समय तक एक ही एजेंसी के साथ रहने के बाद अपनी एजेंसियां बदली हैं, जिनमें रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा के भी नाम शामिल हैं जिन्होंने YRF की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी छोड़ दी।

यूं तो एक्टर्स अपने लिए अच्छे अवसर पाने के लिए एजेंसियों पर डिंपेंड रहते हैं लेकिन करण जौहर ने कहा है कि इस कॉम्पिटिटिव बिजनेस में एक्टर किसी के प्रति वफादार नहीं होते। हाल ही में करण ने सार्थक आहूजा के साथ बातचीत में इस मुद्दे पर बातें कीं। करण ने कहा कि टैलेंट मैनेजमेंट एक थैंकलेस जॉब है क्योंकि सच ये है कि कोई लॉयल नहीं होता।

करण जौहर ने कहा- हर दो साल में लोग एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी में जाते रहते हैं

उन्होंने अपने मन में दबी बातों को खुलकर जाहिर करते हुए कहा, 'हर दो साल में लोग एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी में जाते रहते हैं क्योंकि वे इनसिक्योर महसूस करते हैं। इस बिजनेस में कोई वफादार नहीं है, एक्टर बस इधर-उधर भटकते रहते हैं। तो आप अपने जीवन के दो साल किसी टैलेंट पर लगाते हैं और वे अचानक कहीं और चले जाते हैं, फिर उन्हें वहां अच्छा नहीं लगता और वे आपके पास वापस आना चाहते हैं। यह एक दुष्चक्र है।'

करण जौहर बोले- इस बिजनेस में, केवल कलाकारों के साथ जुड़कर पैसा कमाना बहुत मुश्किल

करण  ने इसी बातचीत में आगे कहा कि इस बिजनेस में, केवल कलाकारों के साथ जुड़कर पैसा कमाना बहुत मुश्किल है, इसलिए लोग अब इक्विटी इन्वेस्टमेंट की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई टैलेंट एजेंसियां अपने कलाकारों के साथ इक्विटी पार्टनरशिप कर रही हैं और उन पार्टनरशिप से पैसा कमाने की कोशिश कर रही हैं। कलाकारों पर केवल कमीशन से आपको कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि कलाकार कोई नहीं हैं। वे बिल्कुल कोई नहीं हैं, वो किसी के नहीं हैं।'

टैलेंट मैनेजमेंट को लेकर बोले करण जौहर

करण ने कहा कि उन्होंने टैलेंट मैनेजमेंट में इसलिए कदम रखा क्योंकि यह उनके पास स्वाभाविक रूप से आया। उन्होंने कहा कि इस बिजनेस का 90 प्रतिशत हिस्सा लोगों के अहम और असुरक्षाओं को संभालने से जुड़ा है, जो आसान नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप टैलेंट मैनेजमेंट को एक व्यावसायिक अवसर के रूप में देखेंगे, तो कुछ नहीं होगा।'

करण ने कहा- तब तो मैं आईसीयू में पहुंच जाऊंगा

फिल्म मेकर ने कहा, '31 साल इस बिजनेस में रहने के बाद, मैं सफलता और असफलता के प्रति सहज हो गया हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी खुशी और दुख मेरी सफलता और असफलता का परिणाम नहीं हो सकते, क्योंकि तब तो मैं आईसीयू में पहुंच जाऊंगा।' बता दें कि करण की एजेंसी रोहित सराफ, सारा अली खान, शनाया कपूर, राशा थडानी जैसे कई एक्टर्स को मैनेज करती है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts