Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मनोरंजन : Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने दिखाया बेटे की पहली झलक, फैंस के साथ शेयर किया नाम …

Abhyuday Bharat News / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 254

Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने 7 नवंबर, 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उनके बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस को पहली झलक का इंतजार है। वहीं, अब इस कपल ने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक और उनका नाम भी बता दिया है।

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने दिखाया बेटे की पहली झलक, फैंस के साथ शेयर किया नाम …

बता दें कि कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने इंस्टाग्राम पर पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ एक कोलेब पोस्ट शेयर किया है। जिसमें इस कपल ने अपने बेटे की पहली झलक के साथ उसके नाम को भी रिवील कर दिया है। इस कपल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। 

शेयर किए गए फोटो में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को अपने बेटे का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। फोटो में तीनों का सिर्फ हाथ नजर आ रहा है. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी रोशनी की किरण, विहान कौशल, प्रार्थनाएं पूरी हुईं।  जीवन खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई, शब्दों से परे आभार । 

उरी से है बेटे के नाम का कनेक्शन

बता दें कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (Uri: The Surgical Strike) में मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई थी। 11 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को 7 साल पूरे हो रहे हैं. ये फिल्म एक्टर के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के पैरा (विशेष बल) में मेजर की मुख्य भूमिका निभाया था । 

23 सितंबर को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने 23 सितंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस किया था। फोटो में एक्टर ने अपनी पत्नी की के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए थे और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- “हम अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ अध्याय को खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ शुरू करने जा रहे हैं। 

साल 2021 में कपल ने की थी शादी

बता दें कि शादी से पहले कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। जिसके बाद 9 दिसंबर 2021 को एक निजी समारोह में इस कपल ने शादी कर लिया था। इस कपल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में भव्य तरीके से हुई थी। इस शादी में सिर्फ घर-परिवार वाले और बेहद खास करीबी ही शामिल हुए थे। 

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts