Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

लाइफ स्टाइल : फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

Abhyuday Bharat News / Sat, Jun 20, 2026 / Post views : 131

Share:

Lifestyle Desk: 21 जून यानी कल है फादर्स डे, ऐसे में ज्यादातर बच्चे अपने पापा को खास महसूस कराने के लिए हम सभी तरह-तरह की तैयारियां करते हैं। कोई गिफ्ट खरीदता है तो कोई उनके साथ समय बिताने का प्लान बनाता है। अगर आप भी इस बार फादर्स डे को यादगार बनाना चाहती हैं और अपने पापा के लिए घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो हेल्दी और स्वादिष्ट शुगर-फ्री लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

खास बात यह है कि ये लड्डू उन फादर्स के लिए भी उपयुक्त हैं जिन्हें डायबिटीज की समस्या है। इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देते हैं।आइए जानते हैं डायबिटीज फ्रेंडली लड्डू बनाने की विधि।

सामग्री

  • ओट्स-1 कप

  • बादाम-½ कप

  • अखरोट-½ कप

  • खजूर-8-10 बीज निकाले हुए

  • अलसी के बीज-2 बड़े चम्मच

  • कद्दू के बीज-2 बड़े चम्मच

  • इलायची पाउडर-1 छोटा चम्मच

  • देसी घी-1 बड़ा चम्मच

विधि

  • 1-सबसे पहले एक पैन को हल्का गर्म करें और उसमें ओट्स को 3-4 मिनट तक भून लें। जब ओट्स हल्के कुरकुरे हो जाएं तो उन्हें निकालकर ठंडा होने दें।

  • 2-इसके बाद बादाम, अखरोट, अलसी और कद्दू के बीजों को भी हल्का भून लें।

  • 3-अब भुने हुए ओट्स, बादाम और अखरोट को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। खजूर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  • 4-एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें खजूर डालकर 2 मिनट तक चलाएं ताकि वे नरम हो जाएं।

  • इसके बाद पिसा हुआ मिश्रण, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और इलायची पाउडर खजूर में मिला दें।

  • 5-सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

क्यों हैं ये लड्डू खास?

इन लड्डुओं में रिफाइंड चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। खजूर प्राकृतिक मिठास प्रदान करते हैं, जबकि ओट्स और ड्राई फ्रूट्स फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। अलसी और कद्दू के बीज शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।

ध्यान रखें

हालांकि ये लड्डू डायबिटिक फ्रेंडली हैं, लेकिन इनमें खजूर और ड्राई फ्रूट्स मौजूद होते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। किसी भी नई डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर रहता है।

इस फादर्स डे पर बाजार की मिठाइयों की जगह अपने हाथों से बने ये हेल्दी लड्डू पापा को खिलाकर उनका दिन और भी खास बना सकती हैं। स्वाद और सेहत का यह अनोखा कॉम्बिनेशन निश्चित रूप से उन्हें पसंद आएगा।

Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts