Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मुंबई :- न्यूज : मुंबई पुलिस अब क्राइम सीन पहुंचेगी जल्दी, सीएम फडणवीस ने 1290 नई गाड़ियां सौंपी, जानें डिटेल

Abhyuday Bharat News / Thu, Feb 26, 2026 / Post views : 231

Share:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पुलिस के एक्शन और स्पीड को और बढ़ाने के लिए 1290 गाड़ियां सौंपी हैं। उन्होंने नरीमन पॉइंट से सभी गाड़ियों को एक साथ फ्लैग ऑफ किया। इन गाड़ियों से मुंबई पुलिस अब घटनास्थल पर अधिक तेजी से पहुंच सकेगी।

Mumbai Police gets 1290 Vehicles

नई गाड़ियों को फ्लैग ऑफ करते सीएम फडणवीस साथ में मुंबई पुलिस कमिश्नर।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई पुलिस को 1290 नई गाड़ियां सौंपी। इन गाड़ियों का इस्तेमाल मुंबई और मेट्रोपॉलिटन एरिया में क्राइम सीन पर जल्दी पहुंचने में होगा। इसके साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 और 112 पर आने वाली शिकायतों का बिना देरी किए अटेंड कर पाएगी।

क्या बोले सीएम फडणवीस?


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  ने मुंबई के नरीमन प्वांइट पर एक बड़े कार्यक्रम में इन सभी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। नरीमन पॉइंट के मुरली देवड़ा चौक पर हुए इस कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम, मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एडमिनिस्ट्रेशन) एस. जयकुमार और दूसरे पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पास ही गृह विभाग है। सीएम फडणवीस ने कहा कि इन गाड़ियों से मुंबई पुलिस की न सिर्फ क्षमता बढ़ेगी बल्कि अपराध नियंत्रण में सहायक बनेंगी।

1290 में कौन से वाहन?


महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई पुलिस को दी गई गाड़ियों में 657 टू-व्हीलर और 633 फोर-व्हीलर शामिल हैं। फोर-व्हीलर में स्कॉर्पियो और बड़ी आर्मेनिया गाड़ियां शामिल हैं। अभी हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों पर मुंबई पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम 5.30 मिनट है। इन गाड़ियों के शामिल होने से यह रिस्पॉन्स टाइम निश्चित रूप से और कम हो जाएगा। इन गाड़ियों से क्राइम को जल्दी सॉल्व करना और पीड़ितों को तुरंत इंसाफ दिलाना मुमकिन होगा।


मुंबई में कितने पुलिस स्टेशन?


मुंबई पुलिस   कमिश्नरेट के तहत कुल 90 पुलिस स्टेशन काम कर रहे हैं। इनमें से हर पुलिस स्टेशन को पांच टू-व्हीलर, चार स्कॉर्पियो और एक बड़ी अर्मेनिया गाड़ी दी जाएगी, जिससे कुल दस गाड़ियां हो जाएंगी। ये फोर-व्हीलर मोबाइल डेटा टर्मिनल, GPS सिस्टम, गाड़ी ट्रैकिंग सिस्टम जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस हैं। मुंबई पुलिस ने इन नए वाहनों के मिलने पर अपनी रिएक्शन भी साझा की है। मुंबई पुलिस ने एक्स पर लिखा है कि अब हम और तेज गति से काम करेंगे। मुंबई पुलिस ने नई गाड़ियां मिलने पर तस्वीरों के साथ पोस्ट को ज़्यादा मजबूत फ्लीट। तेज एक्शन कैप्शन दिया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts