Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

धर्म : हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं आम सहित 5 चीजों का भोग, हनुमत होंगे प्रसन्न...

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 263

Share:

चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का प्राकट्य हुआ था। इस दिन हनुमान जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। साथ ही हनुमान जी भी अपने भक्त से प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस हनुमान जी का प्राकट्य हुआ था। चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मुख्य रुप से दक्षिण भारत में मनाई जाती है। लेकिन, अब इसका विस्तार अब उत्तर भारत में भी होता जा रहा है। मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन विधि विधान से हनुमान जी पूजा करने से हनुमान जी अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। आइए जानते हैं हनुमान जयंती के दिन किन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

हनुमान जी को चढ़ाएं गुड़ और चने का प्रसाद
हनुमान जयंती के दिन हनुमानजी को गुड़ और चने का प्रसाद जरुर चढ़ाएं। मान्यता है कि हनुमान जी को गुड़ और चने बहुत प्रिय है। साथ ही अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है तो उन्हें भी यह प्रसाद हनुमान जयंती के मौके पर जरूर चढ़ाना चाहिए।

हनुमान जी लगाएं लड्डुओं का भोग
हनुमान जी को लड्डुओं का भोग भी लगाया जाता है। मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता अंजनी हनुमान जी को लड्डू खिलाया करती थी। इसके अलावा कई कथाएं यह भी बताती है कि माता सीता ने भी हनुमानजी को वनवास से अयोध्या वापस आने के बाद लड्डू बनाकर खिलाएं थे। हनुमान जी को विशेष रुप से बूंदी, बेसन और चूरमा के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।

पान का बीड़ा
हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा भोग लगाया जाता है। इस बात का ख्याल रखें कि पान में चुना न लगा हुआ हो। अगर आप किसी बड़ी परेशानी में हैं तो यह पान का बीड़ा हनुमान जी को जरूर अर्पित करें। इसका अर्थ है कि आप अपनी जिम्मेदारी अब हनुमान जी को सौंप रहे हैं। मान्यता यह भी है कि हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने से आप मनचाहा वरदान भी मांग सकते हैं।

हनुमान जी को आम का भोग अति प्रिय
हनुमान जी को आम का भोग अति प्रिय है। इसलिए उन्हें हनुमान जयंती के दिन आम का भोग लगाना शुभ फलदायी रहेगा। दरअसल, इसके पीछे एक रोचक कथा है यह है कि जब हनुमान जी माता सीता का पता लगाने के लिए लंका पहुंचे थे उन्होंने सबसे पहली बार अशोक वाटिका में आम का फल वहां देखा था और आम का सेवन किया था। लंका से वापस लौटते समय हनुमान जी भगवान राम के लिए आम लेकर गए थे।

हनुमान जी को लगाएं नारियल का भोग
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को नारियल का भोग जरूर लगाएं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी को नारियल अर्पित करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी को नारियल का भोग लगाने से आर्थिक संकट भी दूर होते हैं।

Tags :

धर्म

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts