Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीट पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : वृंदावन में नीब करौरी आश्रम पहुंचीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रसाद कंबल माथे से लगा बोलीं- मैं धन्‍य हो गई...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 21, 2026 / Post views : 166

Share:

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीब करौरी बाबा की कुटिया में ध्‍यान लगाया। उन्‍होंने उनकी समाधि को श्रद्धा भाव से प्रणाम किया।

मथुरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान शुक्रवार को राष्ट्रपति वृंदावन पहुंची, जहां उन्होंने श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रसिद्ध संत प्रेमानन्द महाराज से मुलाकात की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट में राष्ट्रपति और महाराज ने मुख्य रूप से अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की।

इसके बाद राष्‍ट्रपति ने नीब करौरी आश्रम पहुंचकर बाबा की कुटिया में ध्‍यान लगाया और समाधि स्‍थल पर श्रद्धा भाव से प्रणाम किया। यहां उन्‍होंने बाबा के उपदेशों के संग्रहालय को देखा और आध्‍यात्मिक गुरु अनुरागकृष्‍ण पाठक से आश्रम और बाबा को लेकर चर्चा की। पाठक ने नीब करौरी बाबा से जुड़ी कुछ यादों को बताया। इस मौके पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि इस दिव्‍य भूमि पर आकर वह खुद को सौभाग्‍यशाली मान रही हैं।


प्रसाद कंबल माथे पर लगाया

नीब करौरी बाबा के प्रसाद कंबल को माथे लगाने  के बाद राष्‍ट्रपति ने कहा कि दिव्‍यभूमि के दिव्‍य मंदिरों में आकर वह धन्‍य हो गई हैं। यह उनका सौभाग्‍य है कि आज बाबा का प्रसादी कंबल उन्‍हें मिला है। इसके बाद महाराज की कुटिया पहुंचकर उन्‍होंने ध्‍यान लगाया।

साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम में बच्‍चों संग खिंचवाए फोटो

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित संस्था वात्सल्य ग्राम में भी गई। यह संस्था बुजुर्गों और अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए जानी जाती है। राष्ट्रपति ने यहां संस्थान के कामकाज की जानकारी लेंगी और बच्चों व बुजुर्गों से मुलाकात की। राष्‍ट्रपति ने प्रोटोकॉल से इतर बच्‍चों के कार्यक्रम देखे तो गोकुलम में बच्‍चों और उनके साथ रह रहे लोगों से भी मिलीं। बच्‍चों के साथ फोटो भी खिंचाए।

आज गोवर्धन परिक्रमा के बाद दिल्‍ली होंगी रवाना

राष्ट्रपति की यात्रा का अंतिम दिन 21 मार्च को गोवर्धन के दंगहाटी मंदिर में प्रार्थना और सात मील की पारंपरिक गोवर्धन परिक्रमा के साथ समाप्त होगा। इसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

केली कुंज आश्रम में हुआ भव्‍य स्‍वागत

राष्‍ट्रपति वृंदावन में सबसे पहले श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं। यहां प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों और शिष्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। राष्ट्रपति ने आश्रम में समय बिताते हुए संत के आशीर्वाद लिया और उनके विचारों को समझा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक मार्गदर्शक समाज में सेवा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उनके साथ बातचीत में दोनों ने समाज की भलाई और लोगों के कल्याण पर भी चर्चा की।

इस्‍कॉन मंदिर की आरती में लिया हिस्‍सा

इससे पहले, राष्‍ट्रपति ने 19 मार्च को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना की और वैदिक मंत्रों के साथ प्रार्थना की। यह यंत्र मंदिर की दूसरी मंजिल पर स्थापित किया गया है और इसे मंदिर निर्माण का अंतिम स्तर माना जाता है। इस स्थापना के साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हुआ माना जा रहा है। इसके बाद राष्ट्रपति गुरुवार शाम मथुरा पहुंचीं और वहां इस्कॉन मंदिर गईं। उन्होंने मंदिर में प्रार्थना की और शाम की आरती में भाग लिया।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts