Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: रायपुर : राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पद अलंकरण से किया सम्मानित

Admin / Sun, Jan 26, 2025 / Post views : 260

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पद अलंकरण से किया सम्मानित

रायपुर : राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पद अलंकरण से किया सम्मानित

राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से  सम्मानित किया। उन्होंने 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक 2024 से अलंकृत किया।

     निरिक्षक  शिशुपाल सिन्हा, निरिक्षक निर्मल जांगड़े जिला कांकेर, सहायक उप निरिक्षक श्री गोपाल बोड्डू जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक  एमैया चिलमुल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक  प्रफुल्ला गोपाल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक  तुलाराम कुहरामी जिला बीजापुर, आरक्षक  हेमन्त एण्ड्रिक जिला बीजापुर, आरक्षक  मोती लाल राठौर जिला बीजापुर, आरक्षक  गोविन्द सोढ़ी जिला बीजापुर, आरक्षक  सुकारू राम जिला बीजपुर, आरक्षक  मुन्ना राम कड़ती जिला बीजापुर, आरक्षक  कृष्णा गाली 19 पोखरण वाहिनी छसबल, करनपुर जिला जगदलपुर, आरक्षक  भीमा राम बेड़ता जिला बीजापुर, आरक्षक  धनीराम कोरसा जिला बीजापुर, आरक्षक  कृष्णा ताती जिला बीजापुर को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया। इसके अलावा  आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी पीटीसी, बोरगांव विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया।

   सराहनीय सेवा हेतु पुलिस महानिरीक्षक  सुशील चन्द्र द्विवेदी, माना रायपुर के पुलिस अधीक्षक  राजकुमार मिंज, उप पुलिस अधीक्षक  गुरजीत सिंह, सहायक सेनानी  प्रशांत श्रीवास्तव, जगदलपुर कंपनी कमाण्डर प्रभुलाल कोमरे, बस्तर उप निरीक्षक  द्वारिका प्रसाद मिश्रा, सुकमा प्रधान आरक्षक  धरम सिंह नरेटी, कांकेर प्रधान आरक्षक  रविन्द्र कुमार ठाकुर को अलंकृत किया गया।

    सराहनीय सुधार सेवा पदक के लिए बिलासपुर जेल शिक्षक श्री हेमंत कुमार नामदेव, दुर्ग प्रहरी श्री ताराचंद अवस्थी, रायपुर प्रहरी श्री टेकराम वर्मा, जगदलपुर प्रहरी श्री देवनारायण राम एवं गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक के लिए धमतरी सैनिक श्री सुरेन्द्र कुमार सिंगौर तथा राज्य वीरता पुरस्कार के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा से पोषण जायसवाल, कुणाल कौशले और दंतेवाड़ा से जयंत कुमार मरकाम को पुरस्कार से अलंकृत किया गया। इसके अलावा कर्तव्य पथ पर साहस और बहादुरी का परिचय देने के लिए पुलिस के वीरता पदक से अलंकृत किया गया।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts