Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

मनोरंजन न्यूज : 'रणवीर सिंह को मिले नैशनल अवॉर्ड', 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर के लिए भी बोले भूषण कुमार...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 162

Share:

'धुरंधर 2' को लेकर सिनेमाघरों में सुनामी देख रणवीर सिंह और आदित्य धर के लुए नैशनल अवॉर्ड की मांग रख दी गई है। ये मांग किसी और की तरफ से नहीं बल्कि फिल्म निर्माता भूषण कुमार की ओर से की गई है। उन्होंने रणवीर और आदित्य धर दोनों के लिए नैशनल अवॉर्ड की मांग की है।

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सूनामी लेकर आई हुई है। फिल्म जहां सिनेमाघरों में इतिहास रच रही है और बड़े-बड़े दिग्गज भी इसकी तारीफें करने से पीछे नहीं हट रहे, वहीं फिल्म के लीड हीरो हमजा यानी रणवीर सिंह के लिए नौशनल अवॉर्ड की डिमांड की जा रही है। वहीं फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के लिए भी नैशनल अवॉर्ड की मांग रखी गई है। ये मांग निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म की तारीफें करते हुए की है।

हाल ही में 'फरीदून शाहरयार' से बातचीत में निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म "धुरंधर" की कहानी से लेकर लीड एक्टर की जमकर तारीफ की। उन्होंने नैशनल अवॉर्ड की बात करते हुए कहा कि केवल रणवीर ही नहीं, इस फिल्म के लिए तो कई इसके हकदार हैं।

'रणवीर सिंह एक बेहद प्रभावशाली कलाकार हैं, एक बेदाग एक्टर'

उन्होंने कहा, "आदित्य " भी...शानदार।' इसी के साथ भूषण कुमार ने फिल्म में रणवीर सिंह के कुछ बेहतरीन इमोशनल पलों के बारे में भी बातें की, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने कहा, 'रणवीर सिंह एक बेहद प्रभावशाली कलाकार हैं, एक बेदाग एक्टर। जिस तरह से वे अपनी आंखों के जरिए भावनाओं को व्यक्त करते हैं, वह बहुत ही सशक्त है। वे काफी इमोशनल और डेडिकेटेड हैं।'


रणवीर सिंह एक बेहद प्रभावशाली कलाकार हैं, एक बेदाग एक्टर। जिस तरह से वे अपनी आंखों के जरिए भावनाओं को व्यक्त करते हैं, वह बहुत ही सशक्त है।

भूषण कुमार


एक्टर और डायरेक्टर की बॉन्डिंग पर बोले भूषण कुमार

इस फिल्म को रणवीर सिंह की सबसे बेहतरीन और उत्कृष्ट फिल्म बताते हुए भूषण कुमार ने कहा कि निर्देशक आदित्य धर ने इसे शानदार बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। भूषण ने एक्टर और डायरेक्टर की बॉन्डिंग को खास बताते हुए कहा, 'एक कलाकार को ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो उस भावना को बाहर निकाल सके, जो उसे सामने ला सके और कह सके कि हां, ये ब्रिलिंट है।'

भूषण कुमार ने कहा- रणवीर के अंदर हमेशा से एक ऐसी आग थी

उन्होंने आगे कहा कि एक्टर एक ऐसी भूमिका का इंतजार रहता है तो जो उनकी इनर इंटेंसिटी को बाहर ला सके। उन्होंने कहा, 'उनके अंदर हमेशा से एक आग थी और वे चाहते थे कि कोई उसे बाहर निकालें। मैं उनके लिए काफी खुश हूं। उन्होंने दोनों पार्ट्स में क्या शानदार परफॉर्म करके दिखाया है।


अब लोग उस स्तर (धुरंधर) की क्वॉलिटी की ही उम्मीदें करेंगे। जाहिर है, हर फिल्म धुरंधर जैसी नहीं हो सकती, लेकिन यह सबको बड़े पैमाने पर सोचने के लिए प्रेरित करती है।

भूषण कुमार  


भूषण कुमार ने कहा- अब मेकर्स दवाब महसूस करेंगे

भूषण कुमार ने ये भी बताया कि फिल्म की ये सफलता पूरी इंडस्ट्री के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस खींचने में मदद करती है। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छी बात है। इस तरह की फिल्म की इतनी बड़ी सफलता लोगों में सिनेमाघरों में जाने की इच्छा पैदा करती है।' हालांकि, उन्होंने इस फिल्म की वजह से पैदा होने वाले दबाव को भी स्वीकार किया। उन्होंने माना और कहा, 'अब लोग उस स्तर की क्वॉलिटी की ही उम्मीदें करेंगे। जाहिर है, हर फिल्म "धुरंधर" जैसी नहीं हो सकती, लेकिन यह सबको बड़े पैमाने पर सोचने के लिए प्रेरित करती है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts