Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तरप्रदेश :- मथुरा न्यूज : संभल, मथुरा, हाथरस... वेस्ट यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का कहर, फसलें हुईं बर्बाद...

Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 201

Share:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जिलों में भारी ओलावृष्टि हुई है, जिससे फसलें बर्बाद हो गई हैं। जिला प्रशासन की टीमें सर्वे कर रही हैं।

नवल सिंह , मथुरा: वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। संभल और मथुरा जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। हाथरस में आंधी से पेड़ गिरे। इसके अलावा भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई। ओला गिरने से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

UP Rain News

संभल के 50 से ज्यादा गांव में बारिश

रविवार सुबह 11 बजे संभल जिले के 50 से अधिक गांवों में बारिश हुई। भवन, परतापुर, राजपुर, किसौली, अमावती, ढाढोल, घासीपुर और सिंघपुर' आदि काफी गांव में ओले गिरे। ओले गिरने से गेहूं की तैयार फसल गिर गई। पानी भरने से दाना खराब हो जाएगा। काला पड़ जाएगा। अगर किसी तरह गेहूं का निकलवा लिया तो उसे बाजार में बेचा नहीं जा सकेगा। पानी में रहने से भूसा भी नहीं निकल पाएगा। आगे चलकर मवेशियों के लिए चारे की दिक्कत आ सकती है। इससे पहले संभल जिले में 20 मार्च को बारिश से गेहूं की काफी फसल खेतों में गिर गई थी। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से खेतों में बची हुई गेहूं की फसल भी खराब हो गई है।

मथुरा में सुबह-सुबह बारिश संग गिरे ओले

मथुरा के ग्रामीण क्षेत्र में रविवार सुबह करीब पांच बजे ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटी रखी फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। किसानों का कहना है कि नरी सेमरी, बिलोठी, दाढ़ी गढ़ी, अलवाई और नगला ब्रिजा आदि काफी गांवों में ओले ज्यादा गिरे। किसानों के मुताबिक, गेहूं की पकी हुई फसल कटाई के लिए तैयार थी, जो अब चौपट हो चुकी है। गेहूं के साथ सरसों की फसल प्रभावित हुई है। बेमौसम आपदा से पीड़ित किसानों को प्रशासन मदद करे। मथुरा में शनिवार को बारिश आंधी के साथ आई थी, जिससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। ग्रामीण अंचल में 60 ट्रांसफॉर्मरों को नुकसान पहुंचा। कई 100 खंभे गिर गए। तार भी टूटे हैं। बिजली निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के मुताबिक, विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

हाथरस में आंधी-बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान

हाथरस में शनिवार की शाम आंधी और बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ टूटकर गिर गए। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। कई जगहों पर होर्डिंग भी उखड़ गए। बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts