Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

सूचना

लाइफ स्टाइल : धर्मपत्नी संग महल जैसे आलीशान घर में रहते हैं संजू सैमसन, लगभग 6 करोड़ रुपये है कीमत, देखें अंदर की तस्वीरें

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 185

Share:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करने की वजह से भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन चर्चा में है। वैसे स्टार क्रिकेटर आलीशान आशियाने के लिए भी लाइमलाइट में रहते हैं। जो सफेद संगमरमर के फर्श, बड़ी कांच की खिड़कियां और हरियाली से घिरा हुआ है। यह घर किसी महल से कम नहीं दिखता।

sanju samson house inside photo

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की शानदार पारी की वजह से टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है, हर जगह संजू सैमसन की तारीफ हो रही है। इस बीच स्टार क्रिकेटर की लाइफस्टाइल की बात करें तो वो अपनी धर्मपत्नी चारुलता संग महल जैसे आलीशान घर में रहते हैं।

दरअसल थिरुवनंतपुरम में स्थित संजू सैमसन के घर की कीमत लगभाग 6 करोड़ रुपये बताई जाती है। जो आधुनिक सुख-सुविधाओं और पारंपरिक भारतीय कला का अनूठा संगम है. घर के इंटीरियर में सफेद और क्रीम रंगों का दबदबा है। क्रिकेटर के घर की तस्वीरों की मदद से आप ड्रीम होम के लिए डेकोर आइडियाज ले सकते हैं।

सादगी और पारंपरिक सुंदरता

सादगी और पारंपरिक सुंदरता

संजू सैमसन के घर की बाहरी लेआउट सादगी और पारंपरिक सुंदरता का बेहतरीन मिश्रण है। घर के प्रवेश द्वार पर लकड़ी के बड़े फ्रेम वाले कांच के दरवाजे और खिड़कियां हैं, जो इसे एक मॉर्डन लुक देते हैं। बरामदे का फर्श सफेद संगमरमर का है, जो बेहद साफ-सुथरा दिखता है। तस्वीर में आंगन को फूलों की सुंदर रंगोली और पारंपरिक पीतल के दीये से सजाया गया है, जो केरल की समृद्ध संस्कृति को दिखाता है।

बरामदा है बेहद खूबसूरत

बरामदे की बात करें तो यहां सफेद और भूरे रंग के पत्थर का फर्श है, जो काफी आलीशान दिखता है। एक कोने में पत्थरों से बनी टेक्सचर्ड दीवार और ऊंचे हरे-भरे पौधे प्रकृति से जुड़ाव को दिखाते हैं। घर का यह हिस्सा शांत और सुंदर होने की वजह से किसी भी पहली पसंद बन सकता है।

लिविंग एरिया है क्लासी

लिविंग एरिया है क्लासी

संजू सैमसन के घर का लिविंग एरिया शानदार दिखता है। यहां सोफे पर भूरे और क्रीम रंग के क्लासिक पैटर्न वाले कवर लगे हैं, जो कमरे को एक एलीगेंट लुक देते हैं। दीवारों पर टंगे हल्के क्रीम रंग के पर्दे और पर्याप्त रोशनीशांत और सुखद माहौल बनाती है। लिविंग रूम के एक कोने में लकड़ी की एक बड़ी शेल्फ है, जिसमें संजू की जीती हुई कई ट्रॉफी और अवार्ड्स सजाए गए हैं।

शांत रंगों का इस्तेमाल

शांत रंगों का इस्तेमाल

संजू सैमसन के घर का यह कोना बेहद खूबसूरत है। दीवार को हरे रंग के शांत शेड से पेंट कराया है, जो कमरे में ताजगी का एहसास कराता है। दीवार पर एक काला फ्लोटिंग शेल्फ है, जिस पर छोटी मूर्तियां रखी गई है। इसके ठीक ऊपर एक गोलाकार मंडला आर्ट फ्रेम की गई है, जो सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही, दीवार पर लगा सफेद ड्रीम-कैचर इस कोने को एक बोहो टच देता है, जो इंटीरियर को और अट्रैक्टिव बनाता है।

विंटेज और रॉयल लुक देती हैं सीढ़ियां

विंटेज और रॉयल लुक देती हैं सीढ़ियां

संजू सैमसन के घर की सीढ़ियां पारंपरिक और क्लासिक स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण हैं। ये सीढ़ियां पूरी तरह से पॉलिश की हुई डार्क शेड लकड़ी से बनी हैं, जो घर को एक विंटेज और रॉयल लुक  देती हैं। सीढ़ियों के किनारे लगे लकड़ी के नक्काशीदार खंभे और हाथ टिकाने वाला हैंडल बेहद मजबूती और क्रिएटिविटी को दिखाते हैं। रेलिंग के आखिरी में गोल नक्काशीदार डिजाइन इसे और भी खूबसूरत बनानी है।

बालकनी की खूबसूरत सजावट

बालकनी की खूबसूरत सजावट

संजू सैमसन के घर की बालकनी सुकून और हरियाली का एक प्यारा कोना है। यहां सुरक्षा के लिए स्टील की रेलिंग के साथ जाल लगाया गया है, जिस पर सुंदर बेलें और लताएं चढ़ी हुई हैं, जो इसे एक प्राकृतिक प्राइवेट स्पेस बनाती हैं। फर्श पर बिछी आर्टिफिशियल ग्रीन ग्रास बगीचे जैसा एहसास देती है। बालकनी को क्रिसमस डे पर खास तरह से डेकोरेट किया जाता है।

हरे-भरे पौधे और सुंदर फूल

हरे-भरे पौधे और सुंदर फूल

घर के इस खूबसूरत हिस्से में एक चमकीली लाल रंग की दीवार है, जिसका टेक्सचर बहुत ही अलग और खुरदुरा है। इस दीवार के पास बहुत सारे गमले रखे हैं, जिनमें हरे-भरे पौधे और लाल रंग के सुंदर फूल खिले हुए हैं। यहां एक लकड़ी की रेलिंग बनी है, जिस पर बैठकर आराम किया जा सकता है। यह कोना घर में प्रकृति का एहसास लाता है और फोटो खिंचवाने के लिए एक शानदार जगह है।



डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम पोस्ट- वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। अभ्युदय भारत न्यूज इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।




Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts