Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मनोरंजन न्यूज : आपका रेट क्या है’, सुनते ही भड़कीं सिंगर निशा उपाध्याय, एंकर को सैंडल से मारने दौड़ीं

Abhyuday Bharat News / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 222

Share:

भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे काफी गुस्से में नजर आ रही हैं और मंच पर एंकर की पिटाई करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और निशा को आखिर किस बात पर इतना गुस्सा आया कि वे भड़क उठीं। 

भोजपुरी इंडस्ट्री की नामी लोक गायिका और बिहार के सारण जिले की रहने वाली निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिर कैसे वे एंकर की किसी बात पर भड़क गई हैं और उन्हें मारने के लिए सेंडल लेकर स्टेज पर पहुंत गई हैं। इसी बीच आसपास मौजूद लोग और संचालक उन्हें काबू में करने की कोशिश करते हैं लेकिन इसके बाद भी वे एंकर को धमकी देती नजर आ रही हैं।

निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो सारण जिले के ही किसी इवेंट का है। वीडियो में मंच पर लोग जमा हैं। सिंगर निशा उपाध्याय गुस्से में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में सैंडल है। सैंडल पकड़ वे शो के होस्ट पर भड़की हुई नजर आ रही हैं और उन्हें मारने दौड़ रही हैं। उनके साथ के लोग भी भड़के हुए हैं ,और सिंगर के समर्थन में बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। 

क्या है पूरा मामला?

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने भरे मंच पर एंकर पर वार कर दिया। आरोप है कि एंकर निशा उपाध्याय से उनका रेट पूछ रहा था। भोजपुरी स्टेज शो आजकल सॉफ्ट पोर्न में बदल गया है, जहां फूहड़ता की सारी हदें पार की जा रही हैं।  सरकार डीजे बंद कर रही है, लेकिन अश्लील और फूहड़ स्टेज शो पर कुछ नहीं बोल रही। होस्ट द्वारा निशा पर भद्दे कमेंट करने के बाद ही वे भड़कीं और उन्होंने भरी महफिल में उसकी क्लास लगा दी। अब फैंस भी निशा के समर्थन में नजर आ रहे हैं।

लोग क्या कह रहे?

निशा द्वारा उठाए इस कदम पर लोग भी उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- इन सबको हमेशा के लिए बैन कर देना चाहिए। एक दूसरे शख्स ने लिखा- किसी महिला के बारे में इस तरह का शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एक अन्य शख्स ने लिखा- निशा जी को बढ़िया से इनकी कुटाई करनी चाहिए. 4-5 चप्पल लगाने चाहिए थे। 

निशा की बात करें तो वे एक लोकप्रिय भोजपुरी लोक गायिका हैं जो बिहार के सारण की ही रहने वाली हैं लेकिन पटना में रहती हैं। उन्होंने अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से बिहार और इसके बाहर भी अपनी पहचान बनाई है. यूट्यूब पर उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं। इसके अलावा इंस्टा पर भी उनके 5 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts