Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

धर्म : शादी में उड़ाया जमकर पैसा… अब कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने सवालों का ऐसे दिया करारा जवाब

Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 258

Share:

वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने अपनी शादी के बाद मुंबई में पहली कथा के दौरान सोशल मीडिया पर चल रही तमाम आलोचना पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कहा ?

वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और आलोचनाओं के चलते सुर्खियों में हैं। भव्य विवाह समारोह को लेकर उठ रहे सवालों पर अब उन्होंने खुद सामने आकर साफ और बेबाक जवाब दिया है। शादी के बाद मुंबई में आयोजित अपनी पहली कथा के दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आराेपों का जवाब देते हुए कई अहम बातें कहीं। 

आपको बता दें, वृंदावन के मशहूर कथावाचक  इंद्रेश उपाध्याय ने बीते 5 दिसंबर 2025, हरियाणा की रहने वाली शिप्रा से शादी की थी। अपनी शादी के दौरान तमाम रीति-रिवाज और रस्मों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा था। 

दुनिया को सिखाते हैं मोह-माया से दूर रहना और खुद

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह सवाल उठाए थे कि जो कथावाचक मंच से सादगी और त्याग की बातें करते हैं, उन्होंने खुद इतनी भव्य शादी क्यों की? इस पर महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा, हमारे ऊपर तो एक आरोप और लग गया कि दुनिया को बोला मोह-माया से दूर रहो और खुद ऐसा विवाह किया। उन्होंने आगे कहा कि उनके जीवन में अब दो कथाएं हमेशा यादगार रहेंगी एक उनकी पहली कथा और दूसरी विवाह के बाद की यह पहली कथा। 

भव्य आयोजन के आरोपों पर तीखा सवाल

शादी में जमकर पैसा उड़ाने के दावों पर इंद्रेश उपाध्याय ने आलोचकों को आईना दिखाते हुए कहा, कभी किसी ने आकर हमसे यह नहीं पूछा कि जब आप ठाकुर जी का उत्सव करते हैं, तो उसमें कितना खर्च होता है? हम इतनी बड़ी-बड़ी कथाएं करते हैं, अपनी जेब से कितना कुछ लगा देते हैं, तब कोई पूछने नहीं आता। संसार के लोग बड़े संसारी ही हैं. मुझे ज्यादा कुछ कहना नहीं है, बस प्रसन्न रहो, लेना न देना, मगन रहना। 

Tags :

#धर्म

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts