Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- वाराणसी न्यूज : 'रोको, टोको और ठोको'! अविमुक्तेश्वरानंद की चतुरंगिणी सेना का संकल्प, खड़ी होगी 2.18 लाख गौ सैनिकों की फौज...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 200

Share:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि ये सेना निर्बल का बल बनेगी।

Avimukteshwaranand Saraswati

वाराणसी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चतुरंगिणी सेना का गठन किया गया है। इसमें 27 सदस्य होंगे। सेना के सदस्यों का ड्रेस कोड पीला वस्त्र और हाथ में परशु होगा।

आगामी माघ मेला तक सेना पूरी तरह से तैयार हो जाएगी

बाबा विश्वनाथ कि नगरी काशी में चतुरंगिणी सेना की घोषणा करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि 10 महीने में सेना धरातल पर उतर आएगी। इसमें 2 लाख 18 हजार 700 सेना के सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने गौ रक्षा के लिए एक स्लोगन का ऐलान किया। 'रोको, टोका और ठोको' के तर्ज पर सेना काम करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी माघ मेला तक सेना पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी।

हिंदुओं में भय व्याप्त- शंकराचार्य

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदुओं के मन में व्याप्त भय, जो सच नहीं बोल पा रहे हैं और जो सच के साथ खड़े नहीं हो पा रहे हैं। उनकी मजबूरी हो गई है कि वो झूठ का समर्थन करें। उस भय से उनको मुक्ति दिलाने के लिए ये सेना काम करेगी। उन्होंने स्लोगन का अर्थ समझाते हुए बताया कि टोको मतलब है, उन्हें बताना पड़ेगा कि ये गलत हो रहा है। हो सकता है कि इससे सुधार आ जाए। अगर सुधार नहीं आ रहा है तो खड़े होकर रोकना पड़ेगा कि ये ठीक नहीं है। इतने पर भी अगर वो नहीं मान रहा है तो उसे ठोको। ठोको का मतलब उसे लाठी-डंडे और गोली मारना नहीं है, बल्कि लिखित रूप से शिकायत करना है। संविधान के अनुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह हमारा तरीका होगा।

'भगवान परशुराम ने गायों की रक्षा के लिए शस्त्र उठाया'

फरसा को लेकर जब अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह भगवान परशुराम जी ने धारण किया था। कहा कि परशुराम जी पहले वेद अध्ययन करते थे, लेकिन उनके आश्रम में गाये थीं और एक राजा उनकी गायों को सताने लगा। गायों के दुख को दूर करने के लिए ऋषि पुत्र होने के बावजूद शस्त्र धारण किया था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts