Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: पंजाब: अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल पर चली गोली, बाल-बाल बचे

Admin / Wed, Dec 4, 2024 / Post views : 338

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

पंजाब के अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावर पकड़ा गया. इस हमले से राज्य में सनसनी फैल गई.

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में बुधवार सुबह 9 बजे के करीब स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया. शख्स ने फायरिंग की. इस हमले में वह बाल-बाल बच गए. घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया. हमला करने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर में 'सेवा' कर रहे थे. वह शिरोमणि अकाली दल के नेता श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से घोषित धार्मिक दंड का अनुपालन कर रहे थे. सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर में 'सेवा' कर रहे थे. तभी एक शख्स वहां पहुंचा और जेब में छिपाकर रखा पिस्तौल निकालकर उनके ऊपर दागने लगा. तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया.

खुशकिस्मती से गोली निशाने से दूर चली गई. लोगों ने हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई. हमलावर की पहचान हो गई है. उसका नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है. हमला करने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है. लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर उनकी दुश्मनी किससे है. वह कौन है जो उन्हें मारना चाहता है.

एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा, 'यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. सुखबीर सिंह को उचित सुरक्षा दी गई थी. नारायण सिंह चौरा (हमलावर) कल भी यहां था. आज भी उसने सबसे पहले गुरु को नमन किया.'

एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा, 'हम अपने सूत्रों के माध्यम से इसकी अच्छी तरह से जांच करेंगे. मुझे लगता है कि उसे (हमलावर को) पुलिस ने पकड़ लिया है और अपने साथ ले गई है. गुरु राम दास ने सुखबीर सिंह बादल को बचाया. हम सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं.'

कौन है हमलावर

सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले का नाम नारायण सिंह चौरा है. वह डेरा बाबा नानक का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया. एडीसीपी हरपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है. यह व्यक्ति दल खालसा से जुड़ा है और पुलिस को पहले से ही शक था कि वह इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है.

अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा का बयान

अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई किसी को नहीं मार सकता. उन्होंने कहा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है. डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए. इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए. चीमा ने कहा कि नारायण सिंह चोड़ा ने सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश की.

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार हो चुका है। हमले का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति धीरे-धीरे सुखबीर सिंह बादल की तरफ आ रहा था और अचानक अपनी जेब से पिस्तौल निकालता है, लेकिन इससे पहले कि वह सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाता, एक सेवादार ने उसे रोक लिया। उसे देखते ही उसने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया और हाथ ऊपर उठा दिया, इस दौरान गोली हवा में चली गई।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts