Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

दिल्ली न्यूज : दिल्ली सीमा पर टोल प्लाजा बंद करने पर देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CAQM को फटकार

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 268

Share:

दिल्ली की सीमाओं पर स्थित टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद करने या स्थानांतरित करने के लिए दो महीने का समय मांगे जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की ओर से किए गए इस अनुरोध पर देश की सर्वोच्च अदालत ने फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि CAQM अपने वैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रहा है। अदालत ने संकेत दिया कि वायु प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों पर ढिलाई और देरी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।


सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर पर गहरी चिंता जताते हुए कई दिशा-निर्देश जारी किए थे। इस दौरान अदालत ने एनएचएआई और एमसीडी से कहा था कि वे राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर स्थित 9 टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद करने या स्थानांतरित करने पर विचार करें, ताकि शहर में यातायात जाम और प्रदूषण दोनों में कमी लाई जा सके। इसी मामले में टोल प्लाजा बंद या शिफ्ट करने के लिए दो महीने की समय-सीमा मांगे जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर देरी स्वीकार्य नहीं है और CAQM अपने दायित्व निभाने में विफल रहा है।


चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली सीमा पर स्थित टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद करने या स्थानांतरित करने के मुद्दे पर दो महीने का स्थगन मांगा। इस अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया कि टोल प्लाजा से जुड़े मामले पर किसी भी तरह के दबाव या अलग-अलग हितधारकों के रुख से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से विचार किया जाए । 

दिल्ली सीमा पर टोल प्लाजा बंद करने पर देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CAQM को फटकार

ABN EXPRESS NEWS :-✍️👤 By , Naval Singh

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts