Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मनोरंजन : 'तारक मेहता' में नेहल वडोलिया को जबरदस्ती पहनाई थी रिवीलिंग ड्रेस, हुईं भावुक- नीचा फील कराया जाता है

Abhyuday Bharat News / Sun, May 31, 2026 / Post views : 156

Share:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आईं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने खुलासा किया है कि शो में उन्हें जबरन रिवीलिंग ड्रेस पहनाई गई थी। जो ड्रेस घर से लाई थीं, वो बदला दी क्योंकि लीड एक्ट्रेस ने पहनी थी। नेहल ने इस शो के बाद टीवी सीरियल्स करना छोड़ दिया। वह इमोशनल हो गईं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'गंदी बात'जैसे शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने करियर से लेकर निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। इस बीच उन्होंने 'तारक मेहता...' को लेकर भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया और रो पड़ीं। नेहल वडोलिया ने बताया कि शो में उन्हें जबरदस्ती रिवीलिंग ड्रेस पहनाई गई, जबकि वह असहज महसूस कर रही थीं। और जब आवाज उठाई तो कह दिया गया कि लीड एक्ट्रेस ने कहा है कि ड्रेस पहननी पड़ेगी।

नेहल वडोलिया ने 'तारक मेहता...' के बाद छोड़े टीवी सीरियल्स

'गंदी बात 3' और 'हाउस अरेस्ट' जैसे शोज का हिस्सा रहीं नेहल वडोलिया ने अब टीवी सीरियल्स में काम करना बंद कर दिया है। उनका आखिरी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' था। अब वह एक इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बन गई हैं। नेहल ने बताया कि उन्हें 'तारक मेहता...' में काम करने के दौरान नीचा फील कराया गया। नेहल ने शो में बबीता जी की दोस्त नेहा का एक छोटा सा रोल प्ले किया था।

वेब सीरीज के बाद टीवी का हाल बुरा, सिंगल डिजिट में पेमेंट'

नेहल वडोलिया ने 'सुनो इंडिया' के पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने टीवी सीरियल्स क्यों छोड़े। वह बोलीं, 'मैंने 'तारक मेहता' लास्ट सीरियल किया था। उसके बाद मुझे 'गंदी बात' मिला और तबसे मैंने टीवी छोड़ दिया। वेब सीरीज आने के बाद टीवी का हाल अभी तो ये है कि सिंगल डिजिट में पेमेंट होता है। आप बताइए अगर किसी का 20-30 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से मेहनताना है, वो सीधा सिंगल में आ रहा है, तो फिर प्रॉब्लम तो है।'

तारक मेहता' के एक्सपीरियंस पर बोलीं- नीचा फील कराया जाता है

फिर जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने का एक्सपीरियंस पूछा गया, तो उनका गला रूंध गया। वह रोते हुए बोलीं, ''तारक मेहता' में काम करने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा। उसके बाद ही मुझे लीड रोल करने का मौका मिला है, लेकिन ये मैंने कभी नहीं बताया है कि टीवी में अगर आप कैमियो या एक-दो के कैरेक्टर के रोल के लिए जाते हो ना तो आपको नीचा फील कराया जाता है। किस-किस तरीके से? जैसे मेरे को बोला कि तुम ड्रेस लेकर आना। तो एक-दो दिन के कैरेक्टर वाले को भी ना ड्रेस अपने खुद के घर से लेकर जानी पड़ती है।'

तारक मेहता में काम करने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा, लेकिन ये मैंने कभी नहीं बताया है कि टीवी में अगर आप कैमियो या एक-दो के कैरेक्टर के रोल के लिए जाते हो ना तो आपको नीचा फील कराया जाता है। जैसे मेरे को बोला कि तुम ड्रेस लेकर आना। तो एक-दो दिन के कैरेक्टर वाले को भी ना ड्रेस अपने खुद के घर से लेकर जानी पड़ती है।

नेहल वडोलिया, एक्ट्रेस और इंटीमेसी कोर्डिनेटर

'जो ड्रेस लेकर गई बदलवा दी, रिवीलिंग ड्रेस पहनाई, मैं अनकंफर्टेबल थी'

नेहल वडोलिया ने आगे बताया, 'मैं खुद से ड्रेस लेकर गई और पहन ली। पहनकर गई थी तो वो ड्रेस लीड ने देख ली और उसकी ड्रेस भी सेम ही थी। अभी वो थोड़ी ना चेंज करेगी ड्रेस? वो तो लीड है। उसने किसी और को बोला कि इसको बोलो दूसरी ड्रेस पहने। ये नहीं पहन सकती है। तो कोई आया और बोला कि आप दूसरी ड्रेस पहन लो। फिर मैंने जो ड्रेस पहनी, उसमें मैं कंफर्टेबल नहीं थी क्योंकि तब तक मैंने कोई बोल्ड प्रोजेक्ट नहीं किए थे और उस ड्रेस में थोड़ा सा मेरा क्लीवेज दिख रहा था। मैंने बोला कि इसमें थोड़ा सा क्लीवेज दिखेगा और मैं अनकंफर्टेबल हूं। मुझे ये ड्रेस नहीं पहननी है, तो उस आदमी ने बोला कि नहीं, तुम्हें पहननी पड़ेगी दूसरी ड्रेस, मैडम ने बोला है। तुम्हारे बाल आगे करके एडजस्ट कर लेंगे।'

मैं खुद से ड्रेस लेकर गई और पहन ली। पहनकर गई थी तो वो ड्रेस लीड ने देख ली और उसकी ड्रेस भी सेम ही थी। उसने किसी और को बोला कि इसको बोलो दूसरी ड्रेस पहने। ये नहीं पहन सकती है। तो कोई आया और बोला कि आप दूसरी ड्रेस पहन लो। फिर मैंने जो ड्रेस पहनी, उसमें मैं कंफर्टेबल नहीं थी। मेरा क्लीवेज दिख रहा था। मैंने बोला कि मैं अनकंफर्टेबल हूं। मुझे ये ड्रेस नहीं पहननी है, तो उस आदमी ने बोला कि नहीं, तुम्हें पहननी पड़ेगी दूसरी ड्रेस, मैडम ने बोला है।

नेहल वडोलिया

कहते भाभी वाले रोल कर सकती हो, हीरोइन मटीरियल नहीं हो'

'अब तारक मेहता जैसे बड़े शो में पहली बार गए हो तो कैसे बोलोगे कि नहीं, नहीं मैं नहीं करूंगी। तो हम दब जाते हैं। नीचा फील करवाया जाता है। कभी-कभी ऐसा भी बोलेंगे कि तुमको देखकर लगता है कि वो 15-20 दिन वाले भाभी के या हीरो की बहन वाले जो साइड कैरेक्टर होते हैं, वो तुम कर सकती हो रेगुलर, पर तुम हीरोइन मटीरियल नहीं हो।'

अब तारक मेहता जैसे बड़े शो में पहली बार गए हो तो कैसे बोलोगे कि नहीं, नहीं मैं नहीं करूंगी। तो हम दब जाते हैं। नीचा फील करवाया जाता है। कभी-कभी ऐसा भी बोलेंगे कि तुमको देखकर लगता है कि वो 15-20 दिन वाले भाभी के या हीरो की बहन वाले जो साइड कैरेक्टर होते हैं, वो तुम कर सकती हो रेगुलर, पर तुम हीरोइन मटीरियल नहीं हो।

नेहल वडोलिया

हाल ही एक्टर करण जोशी पर लगाए आपत्तिजनक मैसेज के आरोप

नेहल वडोलिया ने फिर बताया कि वह पिछले चार साल से काम नहीं कर रही हैं और इस पर भावुक हो गईं। पिछले दिनों नेहल तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने गुजरातीएक्टर करण जोशी पर उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगाएथे। उन्होंने मैसेज के स्क्रीनशॉट के साथ एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

Tags :

Filmi news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts