Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मनोरंजन : ‘केडी द डेविल’ के डायरेक्टर ने ‘सरके चुनर’ गाने को कहा 'छोटा मुद्दा', बोले- देश में LPG गैस की भी दिक्कत है...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 221

Share:

नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर खूब विवाद हुआ। शिकायत हुई। FIR तक दर्ज हुई, जिसके बाद अब डायरेक्टर प्रेम ने रिएक्ट किया है और कहा कि ये छोटा मुद्दा था, जबकि देश में और भी बड़े मुद्दे हैं।

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद लोगों ने नोरा फतेही की आलोचना की। तमाम शिकयतों के बाद सरकार ने भी इस मामले में दखल दिया और उनके निर्देशानुसार सभी प्लेटफॉर्म्स से इसे हटा लिया गया। अश्लील बोलों के कारण इस पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और इस पर बैन लगाने की मांग की थी। नोरा ने सफाई दी थी और अब फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने भी रिएक्ट किया है।

डायरेक्टर प्रेम ने 'अभ्युदय भारत न्यूज ' से बातचीत में इस विवाद को 'छोटा-सा मुद्दा' कहा है। उनके मुताबिक, इसे बेवजह बढ़ाचढ़ाकर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं चाहते हैं। उन्होंने इस चीज पर जोर दिया कि ये एक इमोशनल फिल्म है। और गाना भी मनोरंजन के लिए बनाया गया था। ये एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे कर्नाटक और केलर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

'सरके चुनर' विवाद पर डायरेक्टर प्रेम की सफाई

प्रेम ने बताया कि उन्होंने इस गाने का कन्नड वर्जन खुद लिखा है। और हिन्दी वर्जन रकीब आलम से ट्रांसलेट कराया है। उन्होंने इस बात को माना कि उन्हें हिंदी के बोल के बारे में पता नहीं था, जिसको लेकर इतना आलोचना हो रही है क्योंकि कन्नड़ में तो सब ठीक रहा। किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। सबने पसंद किया। डायरेक्टर ने ये भी कहा कि हिंदी में जो शब्द ट्रांसलेट किए गए हैं, वो उन्हें समझ नहीं आते क्योंकि उनको इस भाषा में महारथ नहीं हासिल है।

डायरेक्टर प्रेम ने नोरा के गाने पर माफी मांगी

उन्होंने कहा, 'मैं गांव से आता हूं, जहां पर - नीचे मत गिरा, उठाओ... ये रोज आम बोलचाल में इस्तेमाल होता है।' फिल्ममेकर ने कहा कि अगर इस गाने के बोल से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं और कहा कि जिन लाइन्स पर विवाद हो रहा था, उसे भी बदल दिया गया है और अपडेटेड वर्जन सेंसर बोर्ड को भेजा जाएगा।

डायरेक्टर प्रेम ने देश के मुद्दों पर खींचा ध्यान

उन्होंने कहा, 'हमारी इतनी बड़ी फिल्म मामूली से लिरिक्स की वजह से विवादों में फंस गई है। लेकिन इसे खामखा बढ़ा-चढ़ाकर पर पेश किया गया। दुनिया में इससे भी कहीं बड़ी दिक्कतें हैं, जैसे कि युद्ध है, LPG की दिक्कत है, तो सिर्फ एक गाने पर इतना बड़ा बखेड़ा क्यों खड़ा कर दिया?'

'सरके चुनर' गाने पर बोले थे नोरा और रकीब

जबकि हिंदी में ट्रांसलेट करने वाले रकीब आलम ने 'नवभारत टाइम्स' से बातचीत में बताया था कि डायरेक्टर ने कहा था कि विवाद होगा, तो वह देख लेंगे। उनसे बस वर्ड टू वर्ड ट्रांसलेट करने के लिए बोल दिया था। इनके अलावा, नोरा फतेही ने भी बताया था कि उन्होंने इस गाने के प्रमोशन से खुद को अलग कर लिया है। उनके मुताबिक, तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में उन्होंने इसे शूट किया था और उस भाषा में उसका क्या मतलब है, उसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। संजय दत्त की वजह से उन्होंने इसे किया था। लेकिन अब निर्देशक का कहना है कि उन्हें हिंदी ही नहीं आती। बता दें कि फिल्म 30 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी और इसमें शिल्पा शेट्टी भी दिखाई देंगी।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts