Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

ABN NEWS :- खास खबर : जुलाई तक नहीं पड़ेगी AC की जरूरत, कूलर चलाने से पहले मेरी तरह करें सर्विस.....

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 147

Share:

AC ही नहीं, आपका कूलर भी सर्विस मांगता है। अगर आप चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा समय तक आपका कूलर ठंडक दे और आपको बारिशें आने से पहले कूलर की जरूरत न पड़े, तो गर्मियों की शुरूआत में मेरी तरह अपने कूलर की सर्विस जरूर करें। इसमें कूलर की टंकी की सफाई, पैड्स को बदलना, पंप की सफाई, पाइप चेक करना और मोटर की ऑयलिंग जरूरी होती है। यह काम आप खुद कर सकते हैं। मैं एक-एक कर समझाता हूं कि आपको करना क्या होगा।

service your air cooler like me to get chilled air till july

ज्यादातर लोग मानते हैं कि गर्मियां आने पर सर्विस की जरूरत सिर्फ AC को होती है। वहीं कूलर की सर्विस का ख्याल किसी को नहीं आता। हालांकि मैं ऐसा बिल्कुल नहीं मानता। अगर आप भी मेरी ही तरह गर्मियां शुरू होने पर कूलर की सर्विस करें, तो जुलाई तक आपको AC की जरूरत नहीं पड़ेगी। कूलर की सर्विस करना AC जितना मुश्किल नहीं है और ऐसा आप खुद भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कूलर की टंकी, पैड्स, पंप, मोटर की ऑयलिंग और पाइप्स की सफाई करनी होगी। इसके बाद आपका कूलर बारिशों के मौसम से पहले तक AC से बेहतर ठंडक देगा।

टंकी को करें डिटॉक्स

टंकी को करें डिटॉक्स

कूलर की सर्विस में सबसे पहले उसकी टंकी को अच्छे से साफ करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए उसमें मौजूद कचरे को अच्छे तरीके से बाहर निकाल लें और इसके बाद टंकी में एक से दो बार पानी भरकर उसे पूरी तरह खाली कर लें। इस तरह आपके कूलर की टंकी अच्छे से साफ हो जाएगी।

पंप को करें चेक

पंप को करें चेक

कूलर की सर्विस में अगला नंबर पंप का आता है। सबसे पहले चेक करें कि पंप की वायरिंग ठीक है या नहीं। अगर जरूरत लगे तो वायरिंग पर मौजूद टेप को बदल दें या उसी के ऊपर फ्रेश टेप लगा दें। इससे कनेक्शन सुरक्षित हो जाता है। इसके बाद पंप का प्रेशर चेक करें। प्रेशर कम हो तो पंप को खोलकर उसमें मौजूद पंखे को बाहर निकाल लें और तेज पाने के प्रेशर में पंप को धो लें। इसके बाद उसे वापस फिट करके चेक करें।

पैड्स को बदलें या साफ करें

पैड्स को बदलें या साफ करें

वैसे तो जरूरी नहीं कि हर गर्मी में कूलर के पैड बदल जाएं। मैं शुरू में कूलर के पैड्स को तेज पानी की धार में धोकर कुछ समय इस्तेमाल करता हूं। हालांकि अगर आपके कूलर के पैड्स इस्तेमाल होने लायक न हों, तो उन्हें बदल लें। बता दूं कि कूलर के पैड्स या पर्दे अगर साफ न हों, तो कूलर ठंडी हवा नहीं दे पाएगा।

मोटर की ऑयलिंग

मोटर की ऑयलिंग


कूलर में लगा पंखा अच्छे से काम कर सके इसके लिए सर्विस करते समय मोटर की ऑयलिंक जरूर करें। सबसे पहले पंखे पर जमी धूल की परत अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद मोटर से बाहर आ रही रॉड पर तेल डालकर उसे हाथ से घुमाएं। इससे पंखा फ्री हो जाएगा और बिना शोर किए काम करेगा।

पाइप चेक करें

पाइप चेक करें

कूलर ठंडक दे पाए इसके लिए जरूरी है कि पंप से पानी कूलर के पैड्स पर गिरता रहे। ऐसे में सर्विस करते हुए कूलर में लगे पाइप चेक कर लें। अगर कोई पाइप ब्लॉक हो, तो उसे बदल दें। इससे पंप अच्छे से कूलर के पैड्स को भिगाता रहेगा और आपका कूलर AC से भी बेहतर ठंडक देता रहेगा।



Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts