Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- वाराणसी न्यूज : थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने धर लिया...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 11, 2026 / Post views : 207

Share:

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने 25 किलो गांजा पकड़ा है। गुजरात के रहने वाले तीन यात्री थाईलैंड से इसे लेकर आए। उनके बैग की तलाशी में गांजा मिला।

वाराणसी: उत्‍तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी में करीब 25 करोड़ का गांजा पकड़ा गया है। उच्‍च गुणवत्‍ता वाला यह गांजा थाईलैंड से यहां आए तीन यात्रियों के पास बरामद हुआ। बाबतपुर एयरपोर्ट पर वायु सीमा शुल्‍क विभाग को यात्रियों के व्‍यवहार पर संदेह हुआ। जब उनके लगेज बैग को एक्‍सरे मशीन से गुजारा गया तो स्‍क्रीन पर कुछ संदिग्‍ध चीजें दिखाई दीं।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने तीनों यात्रियों के सामान की जांच की तो 12 पैकेटों में गांजा भरा मिला। यह करीब 25 किलो था। पकड़े गए आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। तीनों ने पूछताछ में बताया कि थाईलैंड से इस गांजे को भारत लाने के लिए उनको कूरियर के तौर पर इस्‍तेमाल किया गया।


तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। तीनों यात्री एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की फ्लाइट से थाईलैंड से वाराणसी आए थे।                                                                                                                   इंस्‍पेक्‍टर अजय सिंह यादव


आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला

आरोपियों की पहचान गुजरात के जूनागढ़ निवासी हिमराज रामसिंह सुंदर, राज कांतिलाल चौहान और वडोदरा की हीराबेन के रूप में हुई है। कस्‍टम विभाग जांच कर रहा है कि वाराणसी एयरपोर्ट से आगे इस गांजे का डिलिवरी कहां होनी थी। तीनों आरोपी रविवार की देर रात एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे थे।

बड़े महानगरों में होती है सप्‍लाई

अधिकारियों ने बताया कि बरामद गांजा विशेष किस्‍म का है जो पानी वाले इलाकों में उगाया जाता है। इसकी सप्‍लाई बड़े महानगरों में की जाती है जहां इसकी कीमत एक करोड़ रुपये प्रति किलो तक होती है। कस्‍टम विभाग ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया।

पहले भी पकड़ी गई है नशीले पदार्थों की खेप

आपको बता दें कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहले भी नशीले पदार्थों की तस्‍करी के रैकेट का पर्दाफाश किया जा चुका है। ज्‍यादातर मामलों में कूरियर ही पकड़े जाते हैं। गांजे के अलावा सोने और महंगी घड़ियों की तस्‍करी करने वाले लोग भी कस्‍टम विभाग की गिरफ्त में आ चुके हैं। कई मामलों में सामान बैग्‍स में इतनी सावधानी के साथ छिपाए रहते हैं कि अफसरों को ढूंढने में भी पसीने छूट जाते हैं।0

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts