Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

राजस्थान न्यूज : एसपी ऑफिस से दुल्हन को उठा ले गए… पहले घसीटा, फिर पुलिसवालों पर दौड़ाई स्कॉर्पियो; देखता रह गया पति

Abhyuday Bharat News / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 265

Share:

राजस्थान के भीलवाड़ा में SP कार्यालय से एक विवाहिता का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। प्रेम विवाह करने वाली संगीता बयान दर्ज कराने आई थी। अपहरणकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का भी प्रयास किया, जिससे कई जवान घायल हुए। 

एसपी ऑफिस से दुल्हन को उठा ले गए... पहले घसीटा, फिर पुलिसवालों पर दौड़ाई स्कॉर्पियो; देखता रह गया पति

राजस्थान के भीसवाड़ा में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता का उसकी इच्छा के खिलाफ दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों पर भी स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे कुछ जवानों को चोटें आई हैं। 

कोटड़ी तहसील के लखमणियास के रहने वाले गोपाल लाल जाट ने एसपी को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने संगीता कुमारी जाट (निवासी करेड) के साथ प्रेम विवाह किया है। संगीता 5 दिन पूर्व अपनी मर्जी से घर छोड़कर गोपाल के पास आ गई थी। इस मामले में संगीता के परिजनों ने थाना बड़लियास में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 

एसपी ऑफिस से युवती का अपहरण

गोपाल के अनुसार, संगीता बुधवार को अपनी मर्जी से बयान दर्ज करवाने के लिए एसपी कार्यालय स्थित परिवाद शाखा पहुंची थी। वह बाहर इंतजार कर रही थी, तभी शिवराज जाट, कालू जाट और उनके अन्य साथियों ने उसे जबरन पकड़ लिया। संगीता और उसके पति ने शोर मचाया, तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आरोपियों से पीड़िता को बचाने के लिए दौड़े पड़े। 

पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

आरोपी युवक युवती को घसीटते हुए कलेक्ट्रेड की पीछे वाली सड़क पर ले गए, जहां पहले से ही एक काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के आगे आकर रोकने की कोशिश की, तो चालक देवप्रकाश उर्फ देवचंद ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं और आरोपी युवती को लेकर फरार हो गए। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यवुती का अपहरण होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नाकाबंदी की है। वहीं पीड़ित गोपाल लाल जाट ने अपनी पत्नी की जान का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है । 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts