Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

धर्म : चैत्र नवरात्रि अष्टमी और नवमी कब है? पंचांग से जानें कन्या पूजन की सही डेट और शुभ मुहूर्त...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 186

Share:

नवरात्रि के अंतिम दो दिनों अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विधान है। कुछ लोग अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं तो कुछ नवमी तिथि को पूजते हैं। इस दिन कन्याओं को मां का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उपहार दिए जाते हैं। आइए जानते हैं इस बार अष्टमी और नवमी कन्या पूजन किस दिन किया जाएगा।

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा होती है। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से आरंभ हुई नवरात्रि अपने समापन की ओर है। अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन के बाद चैत्र नवरात्रि समाप्त हो जाएगी। नवरात्रि में कन्या पूजन से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। माना जाता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन के बिना व्रत का फल अधूरा रह जाता है। ऐसे में लोगों के मन में अष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर सबसे अधिक उत्सुकता रहती है। तो आइए पं. राकेश झा से विस्तार पूर्वक जानते हैं कि इस बार अष्टमी और नवमी कब है। इसके साथ ही कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

नवरात्रि के आखिरी दो दिनों अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विधान है। कुछ लोग अष्टमी को कन्या पूजन करते हैं तो कुछ लोग अंतिम दिन नवमी को पूजन करते हैं। कन्या पूजन में कन्याओं को मां का स्वरूप समझकर उनको पूजा जाता है। इस दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। घर में कन्या पूजन करने से सुख, शांति और समृद्धि आती है।

अष्टमी कन्या पूजन

26 मार्च 2026, गुरुवार

नवमी कन्या पूजन

27 मार्च 2026, शुक्रवार

चैत्र नवरात्रि 2026 अष्टमी कब?

पंचांग की गणना के अनुसार, अष्टमी तिथि 25 मार्च को दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट पर आरंभ होकर अगले दिन 26 मार्च को सुबह में 11 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 26 मार्च 2026, गुरुवार को चैत्र नरवात्रि की अष्टमी मनाई जाएगी। जो लोग अष्टमी पूजन करते हैं वो इस दिन कन्या पूजन करेंगे।

चैत्र नवरात्रि 2026 नवमी कब है?

वहीं, नवमी तिथि का आरंभ 26 मार्च सुबह में 11 बजकर 50 मिनट पर हो रहा है। नवमी तिथि 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो रही है। यहां पर भी उदया तिथि ही देखी जाएगी। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का नवमी पूजन 27 मार्च 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय के समय मौजूद तिथि को व्रत और त्योहार मनाने के लिए उत्तम माना जाता है।

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि 26 मार्च को 11 बजकर 49 मिनट तक है इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। ऐसे में अष्टमी को जो लोग कन्या पूजा करते हैं उनको 11 बजकर 49 मिनट से पहले तक कन्या पूजन कर लेना चाहिए। जो लोग अष्टमी तिथि का व्रत रखकर नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हैं उनको 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 08 मिनट से पहले कन्या पूजन कर लेना चाहिए क्योंकि इसके बाद 10वीं तिथि लग जाएगी।

Tags :

धर्म

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts