Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : कौन हैं गोवर्धन एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी, जिनके कंधों पर है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की व्यवस्था...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 253

Share:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा आ रही हैं। इसको लेकर अभी से सभी तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति 19 से 21 मार्च तक वृंदावन और गोर्वधन में रहेंगी।

मथुरा: अपने तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा आ रही हैं। वह वृंदावन और गोवर्धन में 19 से 21 मार्च तक रहेंगी। इसके लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रात दिन लगे हुए हैं। राष्ट्रपति वृंदावन में प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर के साथ कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। गोवर्धन में राष्ट्रपति का पहली बार आगमन हो रहा है। जिसकी कमान एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी के हाथों है।

कौन हैं प्राजक्ता त्रिपाठी

प्राजक्ता त्रिपाठी मूल रूप से प्रतापगढ़ के सलेखा गावं की रहने वाली हैं। उनका परिवार प्रयागराज के शांतिपूर्ण में रहता है। पिता सुरेश चंद्र त्रिपाठी केंद्रीय विद्यालय अरुणाचल से सेवानिवृत्त हैं। प्राजक्ता त्रिपाठी ने 2022 में यूपीएससी परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल की थी। अब वह बतौर एसडीएम गोवर्धन में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

तैनाती के साथ जारी रखी पढ़ाई

एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता पहले से ही देश की सेवा में जुटी हुई थीं। साल 2016 में उनका चयन गृह मंत्रालय के एक विभाग में हुआ था और वह दिल्ली में पोस्टेड रहीं। नौकरी की विशेषताओं के बीच उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास कर ली।

राष्ट्रपति के गोवर्धन दौरे की जिम्मेदारी

21 मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोवर्धन गिर्राज महाराज की परिक्रमा करेंगी। इसको लेकर एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी के कंधों पर खास जिम्मेदारी है। वह इस जिम्मेदारी को निभाने में कोई कोर कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहती हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाने में एसडीएम खुद सड़कों पर उतरी हुई हैं।\

गोवर्धन के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ लगातार समन्वयक बैठक कर रही हैं। साथ ही सभी से राष्ट्रपति आगमन के दौरान व्यवस्थाओं में सहयोग करने और गोवर्धन की छवि राष्ट्रपति के मन में अच्छी जाए इसको लेकर लगातार सुझाव भी ले रही हैं। पहली बार कोई राष्ट्रपति गोवर्धन के दौरे पर आ रहा है। ऐसे में एसडीएम गोवर्धन की जिम्मेदारी के नाते प्राजक्ता त्रिपाठी लगातार इस दौरे को सफल बनाने के लिए कार्य कर रही हैं।

मंदिरों में विशेष तैयारी

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद मंदिर और अन्य मंदिरों में विशेष तौर पर तैयारी की जा रही है। मंदिरों में विशेष तौर पर साफ सफाई के साथ ही वॉल पेंटिंग भी की जा रही है। राष्ट्रपति गिर्राज महाराज की विशेष पूजा अर्चना करेंगी। इसके लिए विशेष स्थान से जल मंगाया गया है। साथ ही ठाकुर जी के श्रृंगार के लिए विशेष पोशाक और फूल मलाएं भी मंगाई जा रही हैं।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts