Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ट्रेंडिंग न्यूज़ : कौन है पाकिस्तानी महिला निकिता का पति विक्रम नागदेव? जानें क्या है इंदौर वाला कनेक्शन

Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 7, 2025 / Post views : 247

Share:

कौन है पाकिस्तानी महिला निकिता का पति विक्रम नागदेव? जानें क्या है इंदौर वाला कनेक्शन।

पाकिस्तान के कराची में रहने वाली महिला निकिता नागदेव को लेकर भारत में चर्चा हो रही है। इस महिला एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का पति विक्रम नागदेव मध्य प्रदेश के इंदौर में रह रहा है।

नई दिल्ली : पाकिस्तानी महिला निकिता का एक वीडियो भारत में सुर्खिया बटोर रहा है। पाकिस्तान के कराची की रहने वाली महिला का कहना है कि उसका पति इंदौर में दूसरी शादी करने की तैयारी में है। महिला ने वीडियो संदेश के जरिये पीएम मोदी से न्याय की अपील करते हुए अपने पति को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग की है। अब सवाल है कि महिला का पति विक्रम नागदेव आखिर कौन है? दरअसल, विक्रम नागदेव पाकिस्तान का ही नागरिक है।       

विक्रम का क्या है इंदौर कनेक्शन?

पाकिस्तानी नागरिक विक्रम नागदेव भारतीय वीजा पर अभी इंदौर में रह रहा है। विक्रम यहां ड्राइ फ्रूट्स का बिजनेस करता है। विक्रम और निकिता की शादी साल 26 जनवरी 2020 को हुई थी। निकिता फरवरी 2020 में अपने पति विक्रम के साथ इंदौर आई थी। विक्रम के पिता चंदोमल नागदेव और माता बेबी नागदेव का मध्य प्रदेश के इंदौर के पते से आधार और पैन कार्ड भी बना हुआ है। आधार कार्ड में पता इंदौर के माणिक बाग रोड में त्रिवेणी कॉम्पलेक्स का है। विक्रम का परिवार इंदौर में प्रॉपर्टी टैक्स भी भरता है। विक्रम के पिता पहले से भारत में रह रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार विक्रम का कहना है कि उसे निकिता से तलाक चाहिए।

पहले भी सामने आया था केस

इंदौर में यह पहली बार नहीं है जब यह मामला सामने आया है। मई 2025 में, निकिता ने इंदौर सोशल पंचायत से संपर्क किया। उस समय इंदौर की विशेष पंचायत ने विक्रम को देश से निकालने की सिफारिश की थी। कलेक्टर आशीष सिंह ने पुष्टि की कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले अप्रैल में सिंधी पंच मीडिएशन एंड लीगल काउंसिल सेंटर के सामने भी यह मामला आया था। सेंटर की तरफ से विक्रम और उसकी कथित मंगेतर को नोटिस जारी किया गया था। सेंटर ने इस साल अप्रैल में अपनी रिपोर्ट में दोनों के पाकिस्तानी नागरिक होने का हवाला देते हुए मामले को पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र का बताया था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts