Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

Trending news : हाथ में बीयर की बोतल और चेतन की बांहों में लिपटे हुए… सिया गोयल के दो नए वीडियो वायरल, केतन के कातिलों की खुल रही पोल

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 97

Share:

New Video: पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agrawal Murder Case) के हत्यारे सिया गोयल (मंगेतर) और चेतन चौधरी (सिया का प्रेमी) के काले कारनामों की पोल परत-दर-परत खुल रही है। अब सिया गोयल और चेतन चौधरी के दो नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर दोनों परिवारों के बीच खलबली मचा दी है। वीडियो में सिया गोयल शराब और बीयर पीते हुए नाचते हुए दिख रही है। साथ ही चेतन चौधरी की बांहों में लिपटे हुए दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद खलबली मचा दी है। वीडियो ने जांच की दिशा में भी नया मोड़ ला दिया है। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां के हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।

इधर 1 जुलाई को पुलिस ने सिया के भाई साहिल गोयल से भी 10 घंटे तक मैराथन पूछताछ की। इसमें शादी के अजीबोगरीब कनेक्शन और झूठ का एक बड़ा ताना-बाना सामने आया है। सिया के भाई साहिल का दावा है कि सिया ने चेतन से रिश्ता खत्म करने की कसम खाई थी। जबकि पुलिस का मानना है कि भाई को सब पता था।

सिया के वायरल हो रहे पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि सिया एक पब में बैठी है। उसके एक हाथ में बीयर की बोतल है और वह दूसरे हाथ से फोन पर किसी से बात करने में मशगूल है। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में सिया अपने बॉयफ्रेंड और इस हत्याकांड के सह-आरोपी चेतन चौधरी को गले लगाती (हग करती) नजर आ रही है। इन वीडियो के सामने आते ही केतन की मां का दर्द और गुस्सा छलक पड़ा है। केतन की मां ने कहा कि सच कहूं तो सिया शराब पीती है, यह बात हमसे पूरी तरह छुपाई गई थी। हमारे संस्कारी घर और परिवार में शराब की कतई इजाजत नहीं है।

रिश्तों का अजीब कनेक्शन

पुलिस की जांच में एक और बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल सिया और केतन की शादी सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं थी, बल्कि यह एक ‘डबल मैरिज’ (दोहरा विवाह) का सौदा था। तय प्लानिंग के मुताबिक, नवंबर 2026 में पहले केतन और सिया की शादी होने वाली थी। इसके ठीक बाद, सिया के भाई साहिल गोयल की शादी केतन की सगी बहन से होनी तय हुई थी। यानी दोनों परिवार एक-दूसरे के घर में बेटा और बेटी दे रहे थे। यही वजह है कि केतन की हत्या के बाद अब सिया के भाई साहिल पर भी शक की सुई घूमी है।

भाई साहिल से 10 घंटे पूछताछ

पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सिया के भाई साहिल गोयल को हिरासत में लेकर करीब 10 घंटे तक कड़ी पूछताछ की। इस दौरान साहिल से सिया, केतन और चेतन चौधरी के त्रिकोणीय (Love Triangle) रिश्ते को लेकर कई तीखे सवाल किए गए। साहिल ने कहा- सिया ने मुझसे बकायदा कसम खाकर कहा था कि अब उसका चेतन चौधरी से कोई लेना-देना या रिश्ता नहीं है। मुझे उसकी बात पर पूरा यकीन हो गया था कि वे दोनों अब सिर्फ महज दोस्त हैं। यही वजह थी कि मैंने अपने माता-पिता को चेतन के बारे में कुछ नहीं बताया। मुझे तो यही लग रहा था कि सिया केतन से शादी करके बेहद खुश है। इतना ही नहीं, सिया तो अपनी शादी के प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए नई-नई खूबसूरत जगहें भी ढूंढ रही थी।

बाहें थामे क्रिकेट मैच देखने का भी वीडियो वायरल हुआ था

इससे पहले दोनों का बाहें थामे क्रिकेट मैच देखने का भी वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल सिया गोयल और चेतन चौधरी का यह वीडियो क्रिकेट मैच के दौरान का है। वीडियो में दोनों भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों मैच का लुत्फ उठाते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिया गोयल प्रेमी चेतन चौधरी की बाहें थामे और कंधे पर सिर रखकर क्रिकेट मैच देखते हुए दिख रही है। जैसे ही कैमरामैन दोनों पर कैमरा फोकस करता है तो सिया जल्दी से चेतन चौधरी से दूर हट जाती है। इससे साफ होता है कि सिया परिवारवालों से छिपकर चेतन से प्यार की कहानी पढ़ रही थी। पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो दोनों की दोस्ती के शुरुआती दिनों का है।

Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts