Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

SPORTS NEWS : IND vs NZ Live Streaming: कहां फ्री में देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप मुकाबला? मैच से पहले पढ़िए पिच रिपोर्ट

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 194

Share:

भारत और न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। आइए जानते हैं मैच कहां पर कितने बजे देख सकते हैं

IND vs NZ T20 Final Match Live Streaming: भारत देश के 146.39 करोड़ लोगों के लिए आज बेहद ही खास दिन है। आज टी -20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। ये मुकाबला कई मायनों में खास होने वाला है। फैंस से लेकर टीम तक सभी भारत की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। आइए आज का ये फाइनल मुकाबला कब और कहां होगा।

कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच का टी-20 का फाइनल मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला ये महासंग्राम आज 8 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड का ये मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे शुरू होगा। हर बार की तरह आज भी आधे घंटे पहले 6:30 पर टॉस होगा।

कहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला?

भारत बनाम न्यूजीलैंड का ये फाइनल मुकाबला बेहद ही खास है। अगर आप इस मैच को स्टेडियम में जाकर नहीं देख पा रहे हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। आप इस मैच का लाइव प्रसारण अपने घर के टीवी और जियोहॉटस्टर ऐप पर भी देख सकते हैं। भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर आएगा।

कहां फ्री में देख सकते हैं भारत-बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड का ये मुकाबला आप फ्री में भी देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के चैनल फ्री नहीं है। अगर आपके घर में फ्री डिश लगा है, तो भी आप मैच लाइव देख पाएंगे। इसके लिए बस आपको सीधे डीडी स्पोर्ट्स चैनल लगाना होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड के टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वर्ष

स्थान

परिणाम

2007

जोहानिसबर्ग

न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया

2016

नागपुर

न्यूजीलैंड ने 126 रन बनाए, भारत 79 पर ऑलआउट

2021

दुबई

न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

कुल रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल: 30 मैच खेले गए

  • भारत जीता: 16

  • न्यूजीलैंड जीता: 11

टी20 वर्ल्ड कप: 3 मैच खेले गए

  • भारत जीता: 0

  • न्यूजीलैंड जीता: 3

कैसा है आज अहमदाबाद का वेदर?

आज अहमदाबाद के मौसम की बात करें, आज बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे दिन और शाम को आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। वहीं शाम के वक्त तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे प्लेयर्स को मैच खेलने में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

कैसी है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों का पसंदीदा मैदान माना जाता है। यहां चौके-छक्कों की बरसात होती है और स्कोरिंग तेज़ रहती है। आंकड़े बताते हैं कि पहली पारी में औसतन 174 रन बनते हैं, जबकि दूसरी पारी में यह औसत करीब 150 रन तक गिर जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल के लिए जिस पिच की तैयारी हो रही है, उसमें मिक्स्ड सॉइल का इस्तेमाल किया जा रहा है और रेड सॉइल का प्रतिशत ज्यादा होगा। इसका सीधा फायदा बल्लेबाजों को होगा। वो लंबे-लंबे शॉट मार पाएंगे।

भारत की जीत के लिए हो रहा हवन

लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप जीतने की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम की हौसलाफजाई के लिये देश भर में क्रिकेट प्रेमी अपने तौर तरीकों को आजमा रहे हैं। फैंस पूजा पाठ और हवन कर रहे हैं। कानपुर के परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में भारतीय टीम की जीत की कामना के साथ विशेष आरती का आयोजन किया गया। वहीं कई स्थानों पर पूजा पाठ और हवन के जरिये भारतीय टीम की जीत की दुआ की गयी।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग-11 -सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11- टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जिमी नीशम,मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts