Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

Sports : जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला ICC का सबसे बड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में होंगे शामिल, जय शाह के लिए लिखा खास संदेश

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 143

Share:

Sourav Ganguly Inducted Into ICC Hall Of Fame: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इसकी औपचारिक घोषणा 11 जुलाई को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होने वाली ICC की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस सम्मान के साथ गांगुली ICC हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर बन जाएंगे।

समयऔर कैलेंडर

जन्मदिन के मौके पर यह खबर गांगुली के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं रही। इसी दिन उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर भी जारी किया गया। पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में गांगुली के ऐतिहासिक जर्सी लहराने वाले अंदाज में नजर आए। गांगुली ने इस पोस्टर को साझा करते हुए इसे अपने जन्मदिन का सबसे बेहतरीन उपहार बताया।

टीम इंडिया को नई पहचान देने वाले कप्तान

साल 2000 में भारतीय क्रिकेट मुश्किल दौर से गुजर रहा था। ऐसे समय में सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की कमान संभाली और आक्रामक सोच के साथ नई टीम तैयार की। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, जहीर खान, मोहम्मद कैफ और बाद में महेंद्र सिंह धोनी जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया, जिन्होंने आगे चलकर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी साझा रूप से जीती, 2003 वनडे विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई, 2004 में पाकिस्तान में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती और ऑस्ट्रेलिया की लगातार 16 टेस्ट जीत की लय भी तोड़ी। उनकी कप्तानी ने भारतीय टीम में विदेशों में जीतने का आत्मविश्वास पैदा किया।

बल्ले से भी बनाया खास मुकाम

सौरव गांगुली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर भी शानदार रहा। उन्होंने भारत के लिए 113 टेस्ट मैचों में 7,212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक शामिल हैं। वहीं 311 वनडे मुकाबलों में उनके बल्ले से 11,363 रन निकले और उन्होंने 22 शतक जड़े। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 132 विकेट भी अपने नाम किए।

सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी गांगुली भारतीय क्रिकेट से जुड़े रहे। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

सम्मान मिलने के बाद जय शाह का जताया आभार

ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की खबर सामने आने के बाद गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ICC और उसके चेयरमैन जय शाह का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि “हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए ICC और चेयरमैन जय शाह का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले चुनिंदा भारतीयों में से एक होना और दुनिया के महानतम क्रिकेटरों की सूची का हिस्सा बनना मेरे लिए अद्भुत एहसास है।”

हालांकि, ICC की ओर से इस सम्मान की औपचारिक घोषणा अभी होना बाकी है।

ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल 12 भारतीय क्रिकेटर

क्रमांक

क्रिकेटर

वर्ष

1

बिशन सिंह बेदी

2009

2

कपिल देव

2009

3

सुनील गावस्कर

2009

4

अनिल कुंबले

2015

5

राहुल द्रविड़

2018

6

सचिन तेंदुलकर

2019

7

वीनू मांकड़

2021

8

वीरेंद्र सहवाग

2023

9

डायना एडुल्जी

2023

10

नीतू डेविड

2024

11

महेंद्र सिंह धोनी

2025

12

सौरव गांगुली*

2026

गांगुली का ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना उनके शानदार क्रिकेट करियर, नेतृत्व क्षमता और भारतीय क्रिकेट में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का वैश्विक सम्मान माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने न केवल कई यादगार जीत दर्ज की, बल्कि एक ऐसी पीढ़ी तैयार की जिसने आगे चलकर विश्व क्रिकेट में भारत का दबदबा कायम किया।

Tags :

स्पोर्ट्स

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts