Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

Sports : FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 309

Share:

FIFA WC 2026 : फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में अंतिम 4 की तस्वीर अब साफ हो गई है. क्वार्टर फाइनल के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने नार्वे को 2-1 से हरा दिया है. वहीं इस सीजन के आखिरी क्वार्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड पर 3-1 की शानदार जीत दर्ज की है. अब दोनों टीमें 15 जुलाई को आमने-सामने होंगी।

इंग्लैंड ने नार्वे को 2-1 से हराया  

मियामी स्टेडियम खचाखच दर्शकों से भर गया. दोनों ही टीमों ने शुरूआत से शानदार खेल दिखाया. इस मैच में जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को महत्वपूर्ण गोल दागकर जीत दिलाई. 2018 के बाद पहली बार इंग्लैंड वर्ल्ड कर के अंतिम 4 में पहुंच गया है।

पहले हाफ में बराबरी पर रहा मुकाबला 

FIFA WC 2026 : मैच के शुरू होने की व्हिस्टल बजते ही दोनों टीमों ने अपना शानदार खेल दिखाना शुरू किया. नार्वे के साथ इंग्लैंड ने भी कई मौके बनाए. इस क्वार्टर फाइनल का पहला गोल नार्वे के लिए 36वें मिनट पर आया. आंद्रेस श्चेलडेरप ने गेंद को गोल पोस्ट में भेजकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. इसके 11 मिनट बाद इंग्लैंड के लिए जूड बेलिंगहैम गोल मारकर टीम को बराबरी पर पहुंचाया. पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर थी. 

दूसरे हाफ में भी शांत रहे हालैंड

फैंस को नार्वे के हालैंड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह शांत ही रहे. टोरबजोर्न हेगेम ने नॉर्वे के लिए गेंद को नेट में पहुंचाया जरूर, लेकिन एलिट एंडरसन की टक्कर के कारण रेफरी ने गोल को नकार दिया. इसके बाद डेविड मोलर का हेडर भी गोल में तब्दील नहीं हो सका. इसके बाद हालैंड को बाहर ही भेज दिया गया.

बेलिंगम के आखिरी मिनट के गोल से इंग्लैंड की रोमांचक जीत

FIFA WC 2026

निर्धारित 90 मिनट पूरे होने तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था. मैच के पेनल्टी शूटआउट में जाने की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन इंजरी टाइम में जूड बेलिंगम इंग्लैंड के लिए हीरो बनकर उभरे. पहले मॉर्गन रोजर्स के शॉट को नॉर्वे के गोलकीपर ने रोक लिया, लेकिन रीबाउंड पर बेलिंगम ने कोई गलती नहीं की और गेंद को गोल में पहुंचाकर इंग्लैंड को शानदार जीत दिला दी।

FIFA WC 2026: सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना 

इस सीजन के आखिरी क्वार्टर में अर्जेंटीना के बेहतरीन प्रदर्शन की बदलौत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में छठी बार अपनी जगह बनाई. उसने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया. कंसास सिटी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया. इस मैच में खास यह रहा कि 90 मिनट के खेल में दोनों टीमें बराबरी पर थी, लेकिन एक्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना ने दो गोल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

FIFA WC 2026

मेसी के कॉर्नर पर एलिस्टर का शानदार हेडर

अर्जेंटीना ने शुरूआत से ही आक्रमक खेल दिखाया. 10वें मिनट पर ही मौजूदा एडिशन में अपना सबसे तेज गोल किया. लियोनेल मेसी के कॉर्नर पास पर एलिस मैक एलिस्टर ने शानदार हेडर मारकर गोल कर दिया. छह मिनट बाद ही मेसी ने लगभग गोल कर ही दिया, लेकिन टचेल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. हालांकि स्विट्जरलैंड ने पहले 45 मिनटों के अंतिम क्षण में कुछ देर के लिए अर्जेंटीना को परेशानी में भी डाला.  एमबोलो को रेफरी ने 44वें मिनट में येलो कार्ड दे दिया, जो उनके लिए पहली चेतावनी था.

दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने की बराबरी

दूसरे हाफ की शुरुआत में अर्जेंटीना ने दो अच्छे मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर सकी. इसके बाद 67वें मिनट में डेन नडोये ने रिकार्डो रोड्रिगेज के साथ शानदार तालमेल दिखाते हुए गोल दागा और स्विट्जरलैंड ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

हालांकि, कुछ ही देर बाद स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका लगा. एम्बोलो को दूसरा येलो कार्ड मिलने के बाद रेड कार्ड दिखाया गया और टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई. इसके बावजूद स्विट्जरलैंड ने मजबूत रक्षा करते हुए अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय तक गोल नहीं करने दिया.

अतिरिक्त समय में अल्वारेज और मार्टिनेज बने हीरो

अतिरिक्त समय में जूलियन अल्वारेज ने बेंच से आए लोपेज के पास पर गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई. इसके बाद मार्टिनेज ने रीबाउंड पर एक और गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया. इसी के साथ अर्जेंटीना ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts