Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

Sports : आज शाम लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी जंग, सातवीं बार चैंपियन बनने पर कंगारुओं की नजर....

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 147

Share:

Women’s T20 World Cup 2026 Final: आज शाम लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी जंग, सातवीं बार चैंपियन बनने पर कंगारुओं की नजर, इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी इंग्लिश टीमक्वेश्चन

Women’s T20 World Cup 2026 Final: महिला टी20 विश्व कप 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल आज शाम लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड का सामना छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है और लगातार छह-छह जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।

हालांकि, इतिहास इंग्लैंड के पक्ष में नहीं है। महिला टी20 विश्व कप फाइनल में दोनों टीमों के बीच यह चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में मेजबान टीम इस बार न सिर्फ दूसरा विश्व खिताब जीतने, बल्कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के सिलसिले को भी समाप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया:

बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, ऐश गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन।

इंग्लैंड:

डैनी व्याट-हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ और लॉरेन बेल।

अब निगाहें लॉर्ड्स पर टिकी हैं, जहां एक ओर ऑस्ट्रेलिया सातवां महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने उतरेगा, तो दूसरी ओर इंग्लैंड घरेलू दर्शकों के सामने इतिहास बदलकर 17 साल बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने की कोशिश करेगा।

कहां देखें लाइव मुकाबला?

महिला टी20 विश्व कप 2026 के इस फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जहां मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी मुकाबला देखा जा सकता है।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts