Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

SPORTS NEWS : IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना- हरमनप्रीत की फिफ्टी बेकार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत की हार

Abhyuday Bharat News / Tue, Feb 24, 2026 / Post views : 239

Share:

भारत को ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले पहले वनडे में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।  इस हार के साथ भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। 

IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना- हरमनप्रीत की फिफ्टी बेकार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत की हार

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हरा दिया।  ब्रिसबेन में खेले मुकाबले में भारत ने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 215 रन बनाने का लक्ष्य रखा था।  मेजबान टीम ने भारतीय महिलाओं के दिए इस लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 70 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया। 

भारत की शुरुआत रही खराब

मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता था और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मगर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, स्कोर बोर्ड पर रन भी नहीं जुड़े थे कि ओपनर प्रतिका रावल को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा। उसके बाद 25 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने शेफाली वर्मा का भी विकेट गंवा दिया। टीम का स्कोर अभी 50 की दहलीज लांघा ही था कि ऑस्ट्रेलिया ने जेमिमा रोड्रिग्ज को भी आउट हो गई। भारत को ये तीनों बड़े झटके 11.2 ओवर में 52 रन के स्कोर पर लगे। 

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत की पारी गई बेकार

एक छोर से गिरते विकेटों के बीच स्मृति मंधाना हालांकि दूसरे छोर को संभाले खड़ी थीं। वो कुछ शानदार शॉट लगाए। स्मृति को मिडिल ऑर्डर में उतरीं कप्तान हरमनप्रीत कौर का बढ़िया साथ मिला। दोनों ने मिलकर पार्टनरशिप करने की कोशिश की।  इस बीच स्मृति ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मगर वो अपने उस स्कोर को और बड़ा रुप नहीं दे सकीं। 

भारत को 100 रन के स्कोर पर चौथा झटका स्म़ृति मंधाना के तौर पर लगा, जिन्होंने 7 चौके की मदद से 68 गेंदों पर 58 रन बनाए । उनके आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने भारतीय स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने की अच्छी कोशिश की मगर उसमें उन्हें दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष का ज्यादा सहयोग नहीं मिला। इसी का नतीजा रहा कि भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और ज्यादा बड़ा स्कोर भी नहीं बना सकी। 

भारत की पूरी टीम 48.3 ओवर में 214 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर का योगदान 84 गेंदों पर 53 रन का रहा। 

भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में बढ़त

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को जीत के लिए 215 रन बनाने का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 38.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर चेज कर लिया।  ऑस्ट्रेलिया के लिए उसकी कप्तान एलिसा हीली ने ओपनिंग करते हुए कमाल की फिफ्टी जड़ी।  उनके अलावा बेथ मूनी ने 76 रन की पारी खेली। पहला वनडे जीतते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। 

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts