Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

सूचना

ABN NEWS : IPL 2026: बांग्लादेश ने किया बैन, जानिए किन देशों में नहीं दिखाया जाता है IPL

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 226

Share:

बांग्लादेश की सरकार ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया है। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाने के बाद ये फैसला लिया गया है।  आइए आपको बताते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बांग्लादेश के अलावा किन देशों में नहीं दिखाई जाती। 

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का मामला अब और ज्यादा आगे बढ़ता जा रहा है। पहले बांग्लादेश की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर दिया और अब बांग्लादेश की सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया है। बता दें आईपीएल दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट्स में से एक है, और इसका प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग 120 से ज्यादा देशों में होता है। हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आईपीएल नहीं देखा जाता, आइए आपको बताते हैं कौन से देश या क्षेत्र ऐसे हैं जहां आईपीएल का प्रसारण नहीं होता है। 

पाकिस्तान में नहीं होता आईपीएल का प्रसारण

बांग्लादेश ने तो आईपीएल के प्रसारण पर अस्थायी बैन लगाया है लेकिन उससे पहले पाकिस्तान में भी आईपीएल का प्रसारण नहीं होता है।  पाकिस्तान में IPL बैन है और पिछले कई सालों से वहां कोई TV चैनल या प्लेटफॉर्म इसे नहीं दिखाता। पाकिस्तान में आईपीएल को VPN से देखने की कोशिश की जाती है, लेकिन आधिकारिक रूप से वहां आईपीएल प्रसारण उपलब्ध नहीं है। कई अफ्रीकी देश (Sub-Saharan Africa के बाहर के कुछ), कुछ मिडिल एशियाई देश या बहुत छोटे द्वीप राष्ट्रों में जहां क्रिकेट पॉपुलर नहीं है, वहां आईपीएल का प्रसारण नहीं होता है। हालांकि YuppTV जैसे प्लेटफॉर्म्स 70 से ज्यादा देशों में स्ट्रीमिंग देते हैं। इनमें कॉन्टिनेंटल यूरोप, सेंट्रल-साउथ अमेरिका, साउथ-ईस्ट एशिया के कुछ हिस्से, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शामिल हैं। इसलिए काफी कम देश हैं जहां आईपीएल का प्रसारण नहीं होता है। 


बांग्लादेश के कई क्रिकेटर आईपीएल खेले हैं

बांग्लादेश में भी आईपीएल के काफी ज्यादा फैंस हैं। उनके कई बड़े क्रिकेटर अब्दुर रज्जाक, मोहम्मद अशरफुल, मशरफे मुर्तजा, लिट्टन दास, मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में खेले हैं। बांग्लादेश में इसका प्रसारण T Sports पर होता था लेकिन अब इसपर भी सरकार ने बैन लगा दिया है।  जाहिर तौर पर बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस के लिए ये बहुत बड़े झटके की तरह है। 

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts