Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

SPORTS : अभिषेक शर्मा की तूफानी वापसी पर गदगद हुए मेंटर युवी, लेकिन कर दिया गजब का कमेंट

Abhyuday Bharat News / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 260

Share:

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी, जबकि अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के अटूट समर्थन को दिया।

Abhishek Sharma

चेन्नई: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के करो या मरो के मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की 72 रनों की शानदार जीत ने न केवल टीम को सेमीफाइनल की रेस में बनाए रखा, बल्कि युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के करियर को भी नई संजीवनी दी। लगातार फ्लॉप होने के बाद अभिषेक ने चेन्नई में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप अर्धशतक जड़ा। इस शानदार वापसी पर उनके मेंटर और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने अभिषेक शर्मा के पोस्ट पर कमेंट कर मजे भी लिए हैं।

युवराज सिंह का खास संदेश

अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों के बीच युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश साझा किया। युवी ने लिखा, 'सबसे अच्छी बातचीत वही होती है जब आप अपने बल्ले को बोलने देते हैं! बहुत अच्छी पारी सर अभिषेक, इसे जारी रखो।' युवराज ने हमेशा अभिषेक का मार्गदर्शन किया है, और टूर्नामेंट के सबसे अहम मोड़ पर उनके बल्ले से निकले रन युवराज के भरोसे की जीत की तरह हैं। इसके अलावा जब अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया तब युवराज सिंह ने उनके इस पोस्ट पर चप्पल का इमोजी कमेंट किया। युवराज सिंह कहीं न कहीं अभी भी अभिषेक शर्मा से प्रदर्शन से पूरी तरह से खुश नहीं हो सके हैं।

तीन बार डक पर आउट होने का भूत उतरा

अभिषेक शर्मा के लिए इस वर्ल्ड कप की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही थी। वह शुरुआती तीन मैचों में लगातार शून्य पर आउट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 15 रन बनाकर खाता तो खोला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद अभिषेक ने राहत की सांस ली। उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा, 'मैं काफी समय से इस पल का इंतजार कर रहा था, आखिरकार यह हुआ। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं।'

चेन्नई में टीम इंडिया का पावर शो

अभिषेक के अलावा चेन्नई में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर गदर मचाया। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन बनाकर लय पकड़ी, जबकि ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भी उपयोगी योगदान दिया। पारी के अंत में हार्दिक पंड्या के 23 गेंदों वाले अर्धशतक और तिलक वर्मा की 16 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी ने भारत को 256/4 के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया। 72 रनों की इस बड़ी जीत के साथ भारत ने सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts