Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

SPORTS NEWS : पूरी तरह बदली टीम इंडिया की प्लेइंग 11, सैमसन और अक्षर की एंट्री, सूर्यकुमार यादव का टॉस पर खुलासा

Abhyuday Bharat News / Thu, Feb 26, 2026 / Post views : 324

Share:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे से है। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव हुए हैं।

चेन्नई: टी20 वर्ल्ड कप के करो या मरो सुपर 8 मुकाबले में भारतीय टीम के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती है। इस मैच से पहले भारतीय टीम को सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए हैं। इस बात का खुलासा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त किया। टीम में अक्षर पटेल और संजू सैमसन की एंट्री हो चुकी है।
ind vs zim playing 11
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अक्षर पटेल की वापसी हुई

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव की उम्मीद हर किसी को थी। खासकर अक्षर पटेल को बाहर करने पर काफी बवाल हुआ था। लेकिन अब ये खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वापस लौट चुका है, वहीं वाशिंगटन सुंदर को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

संजू सैमसन को रिंकू की जगह मिली

इतना ही नहीं, इस मैच में रिंकू सिंह को बाहर का रास्ता दिखाकर संजू सैमसन की वापसी कराई गई है। सैमसन इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं ईशान किशन को तीन नंबर पर खिलाया जा सकता है। इसके अलावा रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया है।

सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा, 'इस फैसले से खुश हैं, पहले बल्लेबाजी करने की सोच रहे थे। लड़के तैयार हैं। टीम में माहौल तनावमुक्त है। हार्दिक ने जिस तरह से टीम से बातचीत की, वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं उन्हें पता है कि टीम के लिए उनका योगदान क्या है। टीम को इसकी जरूरत थी और मुझे लगता है कि आज रात हमारा दिन अच्छा रहेगा।'

टीम में बदलाव पर क्या बोले सूर्या?

उन्होंने आगे कहा, 'चाहे जीत हो या हार, हर अनुभव से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। पिछले मैच में जो हुआ उसे भूल जाओ। पिछले पूरे साल की तरह ही खेलो। खेल का आनंद लो और सब कुछ भूल जाओ। निडर रहो। टीम में दो बदलाव हैं, वाशिंगटन की जगह अक्षर और रिंकू की जगह सैमसन आए हैं। संजू इस मैच में विकेटकीपिंग करेंगे।'

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत:संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts