Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

स्पोर्ट्स : VHT 2026: श्रेयस अय्यर के सामने मुंबई से छिन गई जीत, 7 बल्लेबाज मिलकर नहीं बना पाए 25 रन

Abhyuday Bharat News / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 295

Share:

Vijay Hazare Trophy: - विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई और पंजाब की टीमों के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में पंजाब की टीम ने 1 रन से बाजी मारी। एक समय मुंबई जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन पंजाब ने कमाल की वापसी की और मैच जीत लिया। .

VHT 2026: श्रेयस अय्यर के सामने मुंबई से छिन गई जीत, 7 बल्लेबाज मिलकर नहीं बना पाए 25 रन

Punjab Beats Mumbai By 1 Run: जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पंजाब ने मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराकर सबको चौंका दिया। मुंबई, जो घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मानी जाती है, छोटे से टारगेट का पीछा करते हुए बुरी तरह ढह गई और जीत के करीब पहुंचकर भी मैच गंवा बैठी। पंजाब ने इस मैच को सिर्फ 1 रन के अंतर से जीता। 

सिर्फ 1 रन से हारी मुंबई की टीम

मैच की शुरुआत में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 45.1 ओवर ही खेल सकी और 216 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।  इस दौरान रमनदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए और अनमोलप्रीत सिंह ने 57 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। जिसकी बड़ी वजह मुंबई की गेंदबाजी रही, मुशीर खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, उनके अलावा ओंकार तारमाले, शिवम दुबे और शशांक अट्टार्डे ने 2-2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, साईराज पाटिल ने भी 1 विकेट अपने नाम किया। 

लेकिन इस छोटे से टारगेट को मुंबई की टीम हासिल नहीं कर सकी । मुंबई की ओर से तेज बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसके चलते उसने 25 ओवर से पहले ही 200 रन का आंकड़ा छू लिया, लेकिन इसके बाद पंजाब ने दमदार वापसी की और मुंबई की टीम को 215 रन पर ऑलआउट कर दिया। यानी वह जीत ये सिर्फ 1 रन दूर रह गई। 


7 बल्लेबाज मिलकर नहीं बना पाए 25 रन

टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। इसके बाद सरफराज खान ने 20 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेलकर पंजाब को मैच में काफी पीछे कर दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने भी 45 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। मुंबई ने एक समय 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे और वह जीत से सिर्फ 25 रन दूर थी। लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने हार नहीं मानी और मुंबई के आखिरी 6 विकेट सिर्फ 24 रन के अंदर गिरा दिए। इस दौरान गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, मयंक मार्कंडे ने भी 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, हरप्रीत बरार और हरनूर सिंह को 1-1 सफलता मिली। 

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts