Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: CBI की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी का बेटा और एग्जाम कंट्रोलर गिरफ्तार

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ पीएससी के कथित घोटाला 2021 को लेकर बड़ा अपडेट है। शनिवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI की टीम ने टामन सिंह के दत्तक पुत्र नीतेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललीत गनवीर को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा घोटाले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के पुत्र नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। साथ ही शनिवार को अवकाशकालीन रिमांड कोर्ट की न्यायाधीश सौम्या राय की अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन की रिमांड पर लिया। इसकी अवधि समाप्त होने पर 13 जनवरी को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीजी पीएससी 2021 घोटाला मामले में टामन सिंह सोनवानी, कारोबारी श्रवण कुमार गोयल, सीजीपीएससी से जुड़ी अधिकारी आरती वाशनिक पहले से ही गिरफ्तार हैं. जांच के दौरान अब तक सीबीआई ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी भी की है. 

गिरफ्तार किए गए उक्त दोनों लोगों को सीबीआई ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलवाया था। इस दौरान संतोषजनक जबाव नहीं देने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। साथ ही 10 दिन की रिमांड पर लेने के लिए आवेदन पेश किया। बचाव पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि प्रकरण की सुनवाई CBI कोर्ट से जुड़ा हुआ है। इसे देखते हुए अन्य कोर्ट सुनवाई के अधिकार क्षेत्र से बाहर आता है। नियमानुसार अवकाशकालीन कोर्ट को रिमांड देने का अधिकार नहीं है।

अभियोजन पक्ष की दलील- चयन संदेह के दायरे में

वहीं अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए घोटाले के संबंध में पूछताछ करने की अनुमति मांगी। साथ ही बताया कि जांच के दौरान मिले इनपुट के संबंध में पूछताछ करना है। CGPSC  के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह के पुत्र नितेश का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर किस तरह हुआ यह संदेह के दायरे में आता है। वहीं इसमें पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर की भूमिका भी संदेहजनक है। रिमांड कोर्ट की न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद 2 दिन के रिमांड को मंजूरी दी।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts