Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में गहराया पेट्रोल संकट, रायपुर समेत कई जिलों में लंबी कतारें, 300 से ज्यादा पंप प्रभावित....

अनिश्चित दुनिया' में भारत को अलग-थलग करने के लिए चीन में बढ़ी हलचल, ब्रिक्स की ताकतों को तोड़ रहा अमेरिका!

फिटकरी के पानी से मुंह धोने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

थलपति विजय ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

सूचना

CG NEWS : CG में हर दिन 425 लोगों को काट रहे कुत्ते, नसबंदी फेल

Abhyuday Bharat News / Fri, Jan 16, 2026 / Post views : 147

Share:

प्रदेश में कुत्तों के काटने की घटनाएं अब केवल पशु-मानव टकराव नहीं रहीं, बल्कि यह एक गंभीर सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य संकट का रूप ले चुकी हैं। हर माह औसतन करीब 13 हजार और प्रतिदिन 425 लोग डाग बाइट का शिकार हो रहे हैं। आइडीएसपी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) के आंकड़े स्थिति की भयावहता को उजागर करते हैं।

why dogs suddenly bark at some people know from astrology | कुछ लोगों को  देखकर कुत्ते अचानक क्यों भौंकने लगते हैं? शनि दोष से क्या है संबंध, ज्योतिष  से जानें कारण -

वर्ष 2023 में प्रदेश में कुत्तों के काटने के 1.14 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। 2024 में यह संख्या बढ़कर 1.35 लाख हो गई, जबकि 2025 में हालात और बिगड़ते हुए 1.55 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2025 में प्रदेश भर में कुत्तों के काटने के मामलों में 35.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो खतरे के लगातार बढ़ने का स्पष्ट संकेत है।

Why Dogs Bark at Strangers: कुत्ते सब पर नहीं, कुछ खास लोगों पर ही क्यों  भौंकते हैं? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे!

डाग बाइट के मामलों में रायपुर पहले स्थान पर

रायपुर जिला डाग बाइट के मामलों में प्रदेश में पहले स्थान पर है। राजधानी में कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण के लिए हर वर्ष करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं, इसके बावजूद अपेक्षित असर जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए गली-मोहल्लों में सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञाें के अनुसार, पांच से 14 साल के बच्चे सबसे ज्यादा इस जोखिम का शिकार होते हैं। डाग बाइट का खतरा केवल चोट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी का गंभीर जोखिम जुड़ा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है। कस्बों और गांवों में समय पर इलाज और एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

लापरवाही पड़ सकती है भारी

डाक्टरों का कहना है कि लोग अक्सर कुत्ते या बिल्ली के खरोंचने को छोटी बात मानकर छोड़ देते हैं, लेकिन यही लापरवाही जान पर भारी पड़ती है। रेबीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका असर शुरू होने के बाद इलाज संभव नहीं है। यदि सही समय पर टीका लगवा लिया जाए, तो इस खतरे को पूरी तरह टाला जा सकता है।

आज के दौर में भी कई लोग कुत्तों के काटने पर अस्पताल जाने के बजाय झाड़फूंक, मिर्ची, हल्दी या तेल लगाने जैसे नुस्खों में फंस जाते हैं जो घातक साबित होता है।

एक कुत्ता भौंक रहा है, कुत्ता, भौंकने, भूरा PNG चित्र और क्लिपपार्ट मुफ्त  डाउनलोड के लिए

बढ़ती घटनाओं के मुख्य कारण

नसबंदी कार्यक्रमों में कमी और प्रशासनिक लापरवाही से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है।

सर्दियों में भोजन कम मिलने और ठंड के कारण भूख से कुत्ते चिड़चिड़े हो जाते हैं, जबकि गर्मियों में लोग बाहर ज़्यादा रहते हैं, जिससे ज्यादा मुठभेड़ होती है।

बच्चों के दौड़ने, चिल्लाने या अचानक हरकतें करने से कुत्ते डकर उत्तेजित हो जाते हैं, जिससे वे काटते हैं।

सड़क पर भोजन परोसने से कुत्ते एक जगह इकट्ठा होते हैं और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं।

दर्द या बीमारी से जूझ रहे कुत्ते कमजोर या चिड़चिड़े हो जाते हैं और छूने पर काट सकते हैं

वर्षवार कुत्तों के काटने के मामले

वर्ष-2023 : 114472

वर्ष-2024 : 135231

वर्ष-2025 : 155344

विगत वर्ष इन जिलों में सर्वाधिक मामले

रायपुर : 21176

बिलासपुर : 17749

दुर्ग : 14021

कोरबा : 9290

जशपुर : 9042

एक्सपर्ट का क्या कहना है

डा. पद्म जैन, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, रायपर का कहना है कि “सरकारी और सामाजिक स्तर पर मिलकर इस समस्या का समाधान खोजने की जरूतर है। कुत्तों को छेड़ने से आक्रामक हो जाते हैं। उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखना चाहिए। बच्चों को कुत्तों के साथ सुरक्षित व्यवहार सिखाना जरूरी है।”

संजीव झा, संचालक, स्वास्थ्य एवं सेवाएं का कहना है कि “प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में रैबिज के इंजक्शन उपलब्ध हैं। समय समय पर उपलब्ध की जानकारी भी सभी सीएचएमओ से ली जा रही है।”

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts