Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

सरगांव : प्राचीन शैली में मां सिद्धिदात्री मंदिर का भव्य निर्माण — राजस्थान के लाल पत्थरों से बनेगा 5 करोड़ की लागत वाला मंदिर

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 295

Share:

सरगांव-माण्डूक्य ऋषि की तपोभूमि और उत्तरवाहिनी शिवनाथ नदी के बीच स्थित श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में मां सिद्धिदात्री का मंदिर एक भव्य प्राचीन शैली में निर्माणाधीन है। यह मंदिर न केवल स्थापत्य की दृष्टि से विशेष होगा, बल्कि धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भी एक अनोखा केंद्र बनने जा रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह से राजस्थान के बंशी पहाड़पुर की प्रसिद्ध लाल पत्थरों से किया जा रहा है, जिनका उपयोग अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में भी हुआ है।

मंदिर की विशेषताएं

मां सिद्धिदात्री मंदिर का निर्माण 40 गुणा 60 वर्गफुट क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसकी शिखर की ऊंचाई 51 फीट होगी। निर्माण कार्य राजस्थान के पारंपरिक कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जो इस प्राचीन स्थापत्य शैली में दक्षता रखते हैं। मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 5 करोड़ रुपये है।

मदकू द्वीप की ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि-

यह क्षेत्र आदिकाल से ही ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है। वर्ष 2011 में हुए पुरातात्विक उत्खनन में यहां से द्वादश स्मार्तलिंग की श्रृंखला, अष्टभुजी श्री गणेश, चतुर्भुजी श्री उमामहेश्वर, गरुड़ारूढ़ लक्ष्मीनारायण, और मां महिषासुर मर्दिनी जैसी महत्वपूर्ण मूर्तियाँ प्राप्त हुई थीं। यहां अठारह मंदिरों की प्राचीन श्रृंखला आज भी विद्यमान है, जो इस भूमि की सनातन परंपरा और उसकी प्राचीनता को दर्शाती है।

पंचदेव पूजा परंपरा का पुनर्जागरण-

मण्डलेश्वर संत श्री रामरूप दास महात्यागी जी के नेतृत्व में मंदिर निर्माण का यह शुभ कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि आदिशंकराचार्य ने आठवीं शताब्दी में सनातन धर्म की एकात्मता बनाए रखने के लिए पंचदेव (शिव, विष्णु, गणेश, सूर्य और शक्ति) पूजा की परंपरा की स्थापना की थी। पंचदेव एक ही वेदी पर लिंग या पिंडि स्वरूप में स्थापित हों तो वह "स्मार्तलिंग" कहलाता है, और मदकू द्वीप इस परंपरा का महत्वपूर्ण उदाहरण बनता जा रहा है।

ग्रामीण सहभागिता और शक्ति पीठ की स्थापना

मां सिद्धिदात्री मंदिर का निर्माण केवल एक मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि जनआस्था का भी प्रतीक है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने मिलकर इस कार्य का बीड़ा उठाया है। आसपास के 51 गांवों की ग्राम देवियाँ—जैसे महामाया, शीतला माता, लखनी देवी—की चरण पादुकाएं इस मंदिर में स्थापित की जाएंगी। इस आयोजन के माध्यम से “52 ग्रामदेवी शक्ति पीठ” की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र को शक्ति उपासना का केंद्र बनाएगा।

अन्य प्रमुख मंदिर और धार्मिक महत्व-

मदकू द्वीप पहले से ही श्री जलेश्वर महादेव, श्री लक्ष्मीनारायण, श्री राधाकृष्ण, और अष्टभुजी श्री गणेश जैसे मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। मां सिद्धिदात्री मंदिर के निर्माण से यह क्षेत्र और अधिक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध होगा।

यह प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और ग्रामीण एकजुटता का अद्भुत संगम है, जो आने वाले समय में मदकू द्वीप को भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल कर देगा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts